रांची:जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में विधानसभा घेराव करने जा रहे छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्च किया.बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा की ओर कूच कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. छात्रों की ओर से भी पुलिस बल पर पथराव किए गए हैं.


