रांची : हेमंत सरकार और इंडियन बैंक के बीच MOU,स्वस्थ कर्मियों को मिलेगा बड़ा पैकेज-सीएम
रांची:धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में हेमंत सरकार और इंडियन बैंक के बीच बुधवार को MOU हुआ. कार्यक्रम में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और इंडियन बैंक के MD विनोद कुमार मौजूद रहे. कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप जलाकर किया गया.
स्वास्थ्य बीमा का मिलेगा लाभ
पहला MOU स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज (SGSP) के तहत राज्य सरकार एवं इंडियन बैंक के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया. वहीं, दूसरा NHM के साथ MOU हुआ. जिसके तहत स्वास्थकर्मियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा.
स्वस्थ्य कर्मियों को मिलेगा भरपूर लाभ
इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कार्यक्रम में कहा कि यह एक बड़ी पहल है. आज जिस तरीके से स्वस्थ को लेकर कई तरह की समस्या देखने को मिलती है, इस MOU से स्वस्थ कर्मियों को एक बड़ा पैकेज मिलने जा रहा है. जिससे उनको काफी लाभ होगा.
सोशल सेक्टर में बेहतर बैंक को सरकार देगीप्राथमिकता
वहीं, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि इंडियन बैंक को और भी जगह पर ब्रांच खोलने की जरूरत है. गुरुजी क्रेडिट कार्ड के तहत आने वाले आवेदनों को बैंकों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत करना चाहिए. जिन बैंकों का परफॉर्मेंस सोशल सेक्टर में अच्छा होगा सरकार प्राथमिकता उन बैंकों को देगी.





