रांची : सरना पूजा समिति ने सीएम हेमंत सोरेन को सरहुल महोत्सव में शामिल होने का दिया निमंत्रण
Edited By:
|
Updated :20 Mar, 2026, 03:26 PM(IST)
रांची:कांके स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सीएम हेमंत सोरेन से आज सरना पूजा समिति, डहूटोली, हातमा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने हेमंत सोरेन को प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर 21 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले सरहुल पूजा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया.
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में समिति के अध्यक्ष विश्वास उरांव, कमल मुंडा, रोहन कच्छप, आशुतोष गोस्वामी, सुधीर मिंज और बसंत टोप्पो शामिल थे.





