धान कुटनी के दौरान दर्दनाक हादसा : होलर मशीन में फंसी महिला की शॉल, मौत से सनसनी

Edited By:  |
Reported By:
purniya me dhan kutni ke dauraan mahila ki dardnak maut, ilaake me sansani purniya me dhan kutni ke dauraan mahila ki dardnak maut, ilaake me sansani

पूर्णिया : खबर है पूर्णिया से जहां धान कुटवाने के दौरान एक महिला का गला होलर मशीन में फंस गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि महिला ने गले में शॉल को लपेट रखा था। तभी शॉल मशीन में फंस गई और महिला की गर्दन भी लपेटे में आ गई।


मामला मीरगंज थाना के बघवा पूरब टोल का बताया जा रहा है कि जहां धान कुटनी के दौरान एक महिला का गला होलर मशीन में फंस गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान नगर पंचायत धमदाहा के मीरगंज थाना के बघवा पूरब टोल गांव के वार्ड 23 निवासी सुभाष ऋषि की पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है।


घटना की जानकारी देते हुए मृतका के भाई ने बताया कि दोपहर उनकी बहन धान कुटवाने एक होलर मशीन के पास गई हुई थी। काफी ठंड के कारण उसने गले में शॉल लपेट रखी थी। तभी धान कुटवाने के दौरान उनकी बहन का ध्यान हटा। जिसके बाद शॉल होलर मशीन में आ गया। होलर मशीन ने महिला को अपनी ओर खींच लिया। जिसके बाद धारदार होलर मशीन में महिला का गला फंस गया।

इस दर्दनाक हादसे के फौरन बाद मौके पर मौजूद लोगों ने होलर मशीन को बंद करवाया। वहीं महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए आनन-फानन में उसे इलाज के लिए धमदाहा रेफरल अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के क्रम में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया । मौत की खबर जैसे ही उसके घर वालों तक पहुंची, चीख - पुकार मच गया। मृतका के 4 छोटे बच्चें है। हादसे में बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Copy