पटना में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर शराब के साथ 8 तस्करों को दबोचा
पटना:बड़ी खबर पटना से है जहां पटना सिटी क्षेत्र के गौरीचक थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर में पुलिस ने एक ट्रक विदेशी शराब पकड़ी. मामले में मद्य निषेध विभाग के द्वारा छापेमारी में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
बताया जा रहा है कि शराब तस्करी में शामिल पकड़े गये सभी आठों लोग यूपी के रहने वाले हैं. सभी तस्कर बिहार के बाहर के बताए जा रहे हैं. हरियाणा निर्मित माल पकड़ा गया है और पटना में लाकर इन लोगों के द्वारा सभी जगह सप्लाई करते थे. गुप्त सूचना मिली थी कि मोहद्दीनपुर गौरीचक थाना अंतर्गत भारी मात्रा में विदेशी शराब के काम की जा रही है. मद्य निषेध विभाग के द्वारा टीम गठित की गई जिसमें अजीत कुमार के नेतृत्व में घेराबंदी की गई. जब्त शराब की कीमत 8:30 लाख रुपये बतलाया गया है. वहीं भारी पैमाने पर विदेशी शराब के सप्लाई की जा रही थी.
मामले में मद्य निषेध विभाग के कमिश्नर प्रेम कुमार ने कहा कि बड़ी उपलब्धि है. उत्पाद विभाग के अधिकारी वेयरहाउस को सिल किया. वेयरहाउस के अंदर में दीवार कुट्टी पाउडर रखा गया था. गोदाम इतना बड़ा था कि उसमें 10 12 ट्रक आराम से अंदर रह सकते हैं. वहीं स्टाफ लोगों को बाहर से बुलाया जाता है और उसे बाहर निकलने भी नहीं दी जाती है जैसा पकड़े गए शराब तस्कर अपने गोपनीय ढंग से बताया. पूछताछ के क्रम में यह बतलाया कि हमलोग को 10-12 हजार महीना पर ले जाता है और खाने पीने की व्यवस्था वेयरहाउस में ही की जाती है. इसके मालिक दिनेंद्र कुमार की जांच पड़ताल की जा रही है.





