Hindi News / बाल विकास परियोजना कार्यालय, नौबतपुर के डाटा इंट्री ऑपरेटर को 37100 रुपये घूस...

निगरानी विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई : बाल विकास परियोजना कार्यालय, नौबतपुर के डाटा इंट्री ऑपरेटर को 37100 रुपये घूस लेते दबोचा

Edited By:  |
nigrani vibhag ki team ne ki badi karrawai nigrani vibhag ki team ne ki badi karrawai

पटना:बड़ी खबर राजधानी से है जहां निगरानी विभाग की टीम ने नौबतपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर संतोष कुमार को 37,100 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि परिवादिनी सुशीला कुमारी, पति- सुमित प्रकाश,- गायघाट, थाना पटना द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था. शिकायत के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने कार्रवाई की है. आरोपी (जो डाटा इन्ट्री आपरेटर है) द्वारा इन्हें आवंटित 17 आंगनबाड़ी केन्द्रों से पोषाहार एवं अंडा की राशि (प्रति केन्द्र लगभग 10,000 से 14,000/- रु0) का कुल 25ः के हिसाब से सी0डी0पी0ओ0 मैडम के लिए एवं 1ः अपने वसूल कर देने हेतु रिश्वत की माँग की गई. ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण सत्य पाया गया.

प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता सुजीत कुमार सागर, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया.

धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त- संतोष कुमार, डाटा इन्ट्री आपरेटर, बाल विकास परियोजना कार्यालय, नौबतपुर, जिला- पटना को 37,100/- (सैंतीस हजार एक सौ) रूपये रिश्वत लेते हुए बाल विकास परियोजना कार्यालय, नौबतपुर के इनके कार्यालय कक्ष से पकड़ा गया है. अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में उपस्थापित किया जायेगा.

अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना का वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के विरूद्ध यह 59वाँ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई है. जिसमें यह टैªप संबंधी 54वाँ कांड है, जिसमें कांड दर्ज कर अभी तक कुल 51 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है. तथा रिश्वत की कुल बरामद राशि 20,78,300/- (बीस लाख अठहत्तर हजार तीन सौ) रूपये है. पिछले वर्ष 2025 में कुल 101 टैªप कांड दर्ज किये गये थे एवं रिश्वत की राशि 37,80,300/- रुपये बरामद किये गये थे.

पटना से विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट--