Hindi News / प्रो. स्टीफन मरांडी के आवास जा कर उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर पर...

मुख्यमंत्री पहुंचे दुमका : प्रो. स्टीफन मरांडी के आवास जा कर उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर पर किया श्रद्धासुमन अर्पित

Edited By:  |
Reported By:
mukhyamantri pahunche dumka mukhyamantri pahunche dumka

दुमका: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनअपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दुमका के बांध पाडा स्थित महेशपुर से झामुमो विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के आवास पहुंचे. सीएम ने प्रो. स्टीफन मरांडी की पत्नी सुभाषिनी बेसरा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. स्टीफन मरांडी की पत्नी का बुधवार को निधन हो गया. इस मौके पर सीएम ने कहा कि आज वो भले इस दुनिया में नहीं रही लेकिन वे हमेशा यादों में बनी रहेंगी. हमें उनसे हमेशा स्नेह मिलता रहता था. ईश्वर उन्हें स्थान दें.

बता दें कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह महेशपुर से झामुमो विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी की पत्नी डॉ. सुभाषिनी बेसरा का बुधवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गय. डॉ. सुभाषिनी बेसरा पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी. वे रांची विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त प्रोफेसर थी और इन दोनों सामाजिक कार्यों से जुड़ी थी. उनका अंतिम संस्कार दुमका जिला के गोपीकांदर प्रखंड के पुश्तैनी गांव खरौनी में किया जाएगा.