Hindi News / नाबालिग सहित 9 आरोपी गिरफ्तार,छापेमारी अभियान में मिली सफलता

मांडर सामूहिक दुष्कर्म मामला : नाबालिग सहित 9 आरोपी गिरफ्तार,छापेमारी अभियान में मिली सफलता

Edited By:  |
mandar samuhik dushkarm mamla mandar samuhik dushkarm mamla

रांची:जिले के मांडर थाना क्षेत्र में महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए इस घटना में संलिप्त 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया. महिला के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की मिली शिकायत के आधार पर डीएसपी खलारी के नेतृत्व में गठन विशेष टीन ने चान्हो एवं बुढ़मू थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर अभियुक्तों के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया. इस काण्ड में शामिल 08 अभियुक्त को दबोच लिया गया.

मामले में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार महिला 2 वर्षों से संजीव उरांव के साथ लिव इन रिलेश्न में रह रही थी. संजीव फिलहाल केरल में है. वहीं, महिला एक पुरुष मित्र के साथ घूमने गई थी. जिसकी जानकारी संजीव को मिली थी. तभी संजीव ने अपने दोस्तों को महिला के साथ गलत करने के लिये उकसाया था. जिसके बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को संजीव के दोस्तों न अंजाम दिया था. मामले में संजीव के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है. हालांकि, अभी उसकी गिरफ्तारी सम्भव नहीं हो सकी है. पुलिस जल्द आरोपी संजीव को भी गिरफ्तार करने की बात कह रही है.

अभियुक्त आयुष उरंव, प्रकाश मुण्डा उर्फ पापड मुण्डा, रामलुस कुजूर, रंजीत उरंव, उमेश भगत, राम उरांव, विकास उरंव, प्रकाश उरांव उर्फ बल्ले को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से 1 विधि विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया है.