कल्पना सोरेन ने किया मेगा ट्रेड फेयर का उद्घाटन : कहा - राज्य का विकास उद्योगपतियों के सहयोग के बिना संभव नहीं
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने शनिवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का उद्घाटन किया.
इस मौके पर विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि राज्य का विकास उद्योगपतियों के सहयोग के बिना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार राज्य में ज्यादा से ज्यादा निवेश कैसे हो, इस पर फोकस्ड है. राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड सेंटर का उद्घाटन करने पहुंची कल्पना मुर्मू सोरेन ने यह भी कहा कि झारखंड का विकास तभी होगा जब यहां के तमाम लोग महिला, पुरुष और युवा वर्ग को काम करने का पूरा अवसर मिले और तभी हम सभी झारखंडी होने पर गर्व कर सकते हैं.
उन्होंने कहा कि ट्रेड फेयर जैसे आयोजन इन्हीं सोच को बताने का प्रयास करती है. इसलिए सभी को ऐसे आयोजनों में शामिल होकर उसे देखना और परखना चाहिए. इससे प्रेरणा लेकर राज्य के विकास में सभी को अपना योगदान देना चाहिए. कार्यक्रम के बाद कल्पना मुर्मू सोरेन ने इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में लगे स्टॉलों को भी देखा और उसकी खुलकर तारीफ की.
रांची से राजीव मोहन श्रीवास्तव की रिपोर्ट--





