पलामू में स्टोन माइंस संचालक की मनमानी : धूल से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

Edited By:  |
JHHHHB JHHHHB

PALAMU पांकी प्रखंड के आसेहार पंचायत में चल रहे स्टोन माइंस से ग्रामीण परेशान हैं, संचालक पर मनमानी का आरोप लगा रहे हैं। आसेहार सागलीम मुख्य पथ के ग्रामीणों ने स्टोन माइंस के संचालक के खिलाफ कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।

ग्रामीणों की मानें तो स्टोन माइंस की वजह से सड़क पर धूल जमा हो जाता है, लेकिन माइंस संचालक नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं कराते हैं। इस वजह से सड़कों पर धूल उड़ता है, जिससे कई परेशानियां उत्पन्न हो रही है। धूल के कारण ग्रामीणों का स्वास्थ्य भी बिगड़ रहा है, साथ ही फसल भी बर्बाद हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया की माइंस से प्रतिदिन सैकड़ो पत्थर और चिप्स लदा हाइवा गुजरता है। इस वजह से रोड जर्जर हो गई है, सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बन गये हैं। दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं होने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोग अब उस रास्ते से गुजरने से भी परहेज करने लगे हैं।


Copy