झारखंड विधानसभा : सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के सर्वांगीण विकास में नारी शक्ति के योगदान को सराहा

Edited By:  |
jharkhand vidhansabha jharkhand vidhansabha

रांची: झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के नौवें दिन मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों को अंतरराष्ट्रीयमहिला दिवस की शुभकामनाएं दी. हेमंत सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला विधायकों के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया. तस्वीरों में आप देख सकते हैं सीएम खुद महिला विधायकों की तस्वीर लेते नजर आ रहे हैं. इस दौरान महिला विधायकों की खुशी झलक रही थी.

'राज्य के विकास में महिलाओं का योगदान अहम'

सीएम ने उपस्थित सभी महिला सदस्यों को सम्मानित किया और राज्य के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को अहम योगदान बताया.

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अनेक योजनाएं संचालित है. इस दौरान विधानसभा की महिला सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं और राज्य में महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित विषयों पर अपने सुझाव साझा किये.