झारखंड विधानसभा : सदन के बाहर राष्ट्रपति के अपमान के मुद्दें पर ममता सरकार पर भड़के नेता प्रतिपक्ष
रांची:होली की छुट्टी के बाद आज से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है. कार्यवाही शुरू होने से सदन के बाहर विपक्षी विधायकों ने सरकार के खिलाफ हंगामा करते दिखे.नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान के मुद्दें पर ममता सरकार की जमकर निंदा की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति किसी सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने नहीं गई थी,बल्कि संथालियों के राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में शरीक होने गई थी. यह कार्यक्रम पहले से तय था. दो दिन पहले सभा स्थल को चेंज करवा दिया गया और अंतिम में जहां लोगों ने तय किया था वहां पर लोग नहीं पहुंचे.
पश्चिम बंगाल मेंराष्ट्रपति के अपमान की निंदा
बाबूलाल मरांडी ने कहा किमुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल होता है राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के आने पर अगर मुख्यमंत्री रिसीव करने नहीं जाते हैं तो कोई मंत्री को जरूर जाना होता है. लेकिन, ममता सरकार ने महामहिम राष्ट्रपति का अपमान किया है. किसी ने भी रिसीव करने नहीं पहुंचा.
गिरिडीह डीसी कोदंड देने का आग्रह
सदन के बाहर नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि महिला दिवस पर गिरिडीह डीसी ने जिस तरह से महिलाओं को डांट लगाया हैं, यह कतई सही नहीं है. गिरिडीह डीसी ने महिलाओं के साथ जिस तरह से व्यवहार किया है यह बिल्कुल ही गलत है. ऐसे अधिकारियों को माफी मांगनी चाहिए. डीसी बैठकर उन लोगों से बातचीत कर सकते थे. लेकिन वे फटकार लगाने लगे.
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से अफसर पर लगाम लगाने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि अगर बेलगाम हो जाए तो उन्हें सार्वजनिक तौर पर दंड देना चाहिए.





