Hindi News / छोटानागपुर रॉयल्स ने अपनी ट्रॉफी का किया अनावरण

10 जून से झारखंड T-20 लीग : छोटानागपुर रॉयल्स ने अपनी ट्रॉफी का किया अनावरण

Edited By:  |
jharkhand t-20 league ko lekar taiyari puri jharkhand t-20 league ko lekar taiyari puri

रांची:10 जून से शुरू होने जा रही झारखंड टी-20 लीग को लेकर छोटानागपुर रॉयल्स ने सोमवार को हिनू स्थित हिल टॉप नेक्सा में अपनी ट्रॉफी का अनावरण किया है. कार्यक्रम में टीम के खिलाड़ी, कोचिंग स्टॉफ, प्रबंधन, प्रायोजक सहित अन्य लोग मौजूद रहे. टीम के मालिक आदित्य धानुका और सह-मालिक जेपी सिंघानिया ने कहा कि छोटानागपुर रॉयल्स का उद्देश्य झारखंड की क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना और राज्य की खेल संस्कृति को मजबूत करना है. उन्होंने टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं.

मुख्य कोच ईशांक जग्गी ने कहा कि झारखंड टी-20 लीग खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर है. कप्तान विराट सिंह और उपकप्तान मो. नदीम सिद्दीकी ने टीम की तैयारियों पर विश्वास जताते हुए बेहतर प्रदर्शन का भरोसा दिलाया.

कार्यक्रम के दौरान टाइटल स्पॉन्सर हिल टॉप मोटर्स के मालिक शिव कुमार भी मौजूद रहे.छोटानागपुर रॉयल्स अब 10 जून से शुरू होने वाली झारखंड टी-20 लीग के लिए पूरी तरह तैयार है और खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरने को उत्सुक है.