Hindi News / "जयराम महतो-थाना प्रभारी वायरल ऑडियो विवाद: जेएलकेएम नेत्री ने पुलिस प्रशासन पर खड़े...

JHARKHAND NEWS : "जयराम महतो-थाना प्रभारी वायरल ऑडियो विवाद: जेएलकेएम नेत्री ने पुलिस प्रशासन पर खड़े किए गंभीर सवाल"

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

JLKM अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के साथ कथित तौर पर हुए अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब JLKM नेत्री बेबी महतो ने प्रेस वार्ता कर पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर सवाल उठाए।बेबी महतो ने कहा कि जब भी किसी दलित, पिछड़े, गरीब या शोषित परिवार के साथ अन्याय होता है, तब जयराम महतो उनके पक्ष में आवाज उठाते हैं। उन्होंने कहा कि वायरल ऑडियो एक थाना प्रभारी और विधायक के बीच हुई निजी WhatsApp कॉल का हिस्सा था। उनका सवाल है कि इस निजी बातचीत को सार्वजनिक किसने किया है और थाना प्रभारी को इसे सार्वजनिक करने का अधिकार किसने दिया है।उन्होंने कहा कि वायरल हो रहा ऑडियो करीब 11 मिनट का था ऑडियो काटकर केवल दो मिनट का हिस्सा क्यों चलाया जा रहा है।

पूरा ऑडियो सामने आना चाहिए, ताकि पूरी बातचीत स्पष्ट हो सके कि क्या बात हुआ था। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि ऑडियो घटना के तुरंत बाद नहीं, बल्कि एक दिन बाद क्यों वायरल किया गया है।बेबी महतो ने आरोप लगाया कि गणेश दास नाम के एक गरीब दलित व्यक्ति को पुलिस द्वारा कथित तौर पर मारपीट करते हुए थाने लाया गया था। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति दोषी है तो पुलिस का काम FIR दर्ज करना और कानूनी कार्रवाई करना है, न कि उसे सजा देना है।

उन्होंने मांग की कि इस मामले से जुड़े CCTV फुटेज भी सार्वजनिक किए जाएं तब मामला स्पष्ट होगा,उन्होंने कहा कि अगर थाना परिसर में विधायक और पुलिस के बीच तीखी बातचीत हुई थी, तो उसका CCTV फुटेज भी सामने आना चाहिए। इससे पूरी घटना की सच्चाई सामने आ जाएगी।बेबी महतो ने पुलिस प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा है कि गरीब लोगों को थाने में FIR दर्ज कराने से लेकर मामलों की जांच तक कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।