JHARKHAND NEWS : गिरिडीह में JSSC-CGL मामले को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
गिरिडीह : जेएसएससी-सीजीएल मामले को लेकर गिरिडीह में शनिवार को भाजपा ने हेमन्त सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. स्टेडियम परिसर में जुटे भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने बैनर-तख्तियों के साथ जुलूस की शक्ल में न्यू समाहरणालय पहुंचे. इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और युवाओं व छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया गया.
प्रदर्शन में राज्य के प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व सांसद रवींद्र राय, जमुआ विधायक मंजू कुमारी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. समाहरणालय के समीप नेताओं ने जेएसएससी-सीजीएल मामले को लेकर सरकार पर सवाल उठाए.
बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर युवाओं के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की. वहीं, रवींद्र राय ने युवाओं के आंदोलन को दबाने के बजाय उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की बात कही.





