Hindi News / रांची जिले ने JAC की कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में हासिल किया प्रथम...

JHARKHAND NEWS : रांची जिले ने JAC की कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्थान

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand news jharkhand news

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)द्वारा आयोजित कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए हैं. रांची जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए96.8प्रतिशत उत्तीर्णता दर हासिल की है और पूरे झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. पिछले वर्ष रांची जिला दूसरे स्थान पर रहा था.

जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट टीम के प्रयासों को इस सफलता का मुख्य श्रेय दिया जा रहा है. प्रोजेक्ट टीम के अंतर्गत जिले के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में विशेष रणनीति अपनाई गई,जिसके फलस्वरूप छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन अभूतपूर्व रहा.

प्रोजेक्ट टीम की प्रमुख पहल

-निरंतर उपस्थिति सुनिश्चित करना: टीम ने सभी छात्रों की नियमित उपस्थिति पर विशेष नजर रखी.

-जनवरी माह में प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन: सभी छात्रों को प्री-बोर्ड परीक्षा में शामिल कराया गया.

-कमजोर छात्रों की पहचान एवं विशेष कक्षाएं: परीक्षा परिणाम के विश्लेषण के आधार पर कमजोर छात्रों की पहचान की गई और उनके लिए लक्षित विशेष कक्षाओं की व्यवस्था की गई.

-तीन पूर्व अभ्यास परीक्षाएं एवं एक मॉक टेस्ट: बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों को पर्याप्त अभ्यास कराने के लिए तीन पूर्व अभ्यास परीक्षाएं और एक पूर्ण मॉक टेस्ट आयोजित किया गया.

इन व्यवस्थित प्रयासों से छात्रों में न केवल ज्ञान का स्तर सुधरा,बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा. परिणामस्वरूप वे बोर्ड परीक्षा में पूर्ण तैयारी के साथ शामिल हुए और जिले का समग्र परिणाम अत्यंत उत्साहजनक रहा.

इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधीक्षक,जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय तथा सभी संबंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है.