झारखंड की चामी मुर्मू को मिला पद्मश्री सम्मान : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समाजसेवा के क्षेत्र में उन्हें इस पुरस्कार से किया सम्मानित

Edited By:  |
jharkhand ki chami murmu ko mila padmashri samman jharkhand ki chami murmu ko mila padmashri samman

NEWS DESK : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड की चामी मुर्मू समेत कई हस्तियों को गुरुवार को पद्म सम्मान से सम्मानित किया है. नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में चामी मुर्मू को पद्मश्री सम्मान मिला.

आपको बता दें कि चामी मुर्मू सरायकेला-खरसावां की रहने वाली हैं. राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में गुरुवार को समाज सेविका चामी मुर्मू को राष्ट्रपति द्वारा यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया. पद्मश्री से सम्मानित होने पर चामी मुर्मू ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है. चामी मुर्मू इससे पहले हुए अलंकरण समारोह में शामिल नहीं हो पाई थीं. इस मौके पर चामी ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र से आने वाली एक महिला के लिए यह सम्मान अहम है.

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा. सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड की रहने वाली चामी मुर्मू ने लाखों पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने 30 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है.


Copy