Hindi News / संत मैरी हाई स्कूल में अचानक लगी आग,बाल-बाल बचे बच्चे

देवघर : संत मैरी हाई स्कूल में अचानक लगी आग,बाल-बाल बचे बच्चे

Edited By:  |
deoghar deoghar

देवघर: बड़ी खबर देवघर से आ रही है. जहां सोमवार को अचानक संत मैरी हाई स्कूल में अचानक आग लगने पर हड़कंप मच गया. घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. वहीं, मौके पर मौजूद लोग आग बुझाने की कोशिश करते नजर आए.

हैरानी की बात यह है कि आग बुझाने में छोटे-छोटे बच्चे भी जुटते दिखाई दिए.जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. वहीं, प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी गई है. बाद में मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया.