बजट सत्र : सदन में गूंजा बुनियादी शिक्षा में गिरावट का मुद्दा,स्पीकर बोले-ड्रापआउट का रेट 50% से अधिक

Edited By:  |
budget satra budget satra

रांची: झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के पांचवे दिन सदन में विधायक हेमलाल मुर्मू ने बुनियादी शिक्षा के ढांचे पर सवाल उठाया. इस पर सत्ता पक्ष ने जवाब देते हुए कहा कि2.5 की वार्षिक वृद्धि 2024-25 के आंकड़े हैं. वहीं, 2025-26 में 4 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है. जबकि,विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ड्रापआउट का रेट पचास प्रतिशत से अधिक है जो कि चिंताजनक है.

विधायक ने कहा कि संथाल परगना में कई विद्यालय मिशन से संचालित हैं. गरीब बच्चे उस मिशन स्कूल में फीस देकर पड़ते हैं, तमाम योजनाओं का लाभ इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को दिया जाना चाहिए. ग्रामीण क्षेत्र में व्यवस्था होने पर छात्रों की संख्या में सुधार लाया जा सकता है. इस परमंत्री ने कहा कि सरकारी विद्यालय में ड्रेस, साइकिल और कुछ अन्य सुविधाएं दी जाती हैं. इसके साथ ही अल्पसंख्यक स्कूलों को बहुत कम योजनाएओं का लाभ दी जाती है. यह मामला सरकार के स्तर का है, इसपर विचार करना चाहिए.