बजट सत्र : सदन में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 1.58560 करोड़ का आम बजट किया पेश

Edited By:  |
budget satra budget satra

रांची:झारखंड विधानसभा के पांचवें दिन हेमंत सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन के पटल पर 1.58560 करोड़ रूपए का बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का अबुआ बजट पेश किया. उन्होंने कहा कि गरीबों के दुख दर्द दूर करने के लिए और उनके हित में ये बजट पेश किया गया है. राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में तैयार किया गया यह बजट झारखंड वासियों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला बजट है. सामाजिक न्याय की प्रतिबद्धता वाला बजट हैं. यह बजट हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा इकोनॉमिक रोड मैप है.

'गुरुजी शिबू सोरेन की कमी खल रही'

झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री ने कहा कि अपने कार्यकाल में मैं दूसरी बार राज्य का दूसरा बजट पेश कर रहा हूं. सदन में बजट पेश करने के दौरान राधा कृष्ण किशोर ने कहा गुरुजी शिबू सोरेन की कमी खल रही है. राज्य के सभी वीर शहीदों को मैं नहीं भूल सकता हूं. सभी वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं. छोटा नागरपुर का नेतरहाट, मसानजोर, चांडिल डैम आदि प्राकृतिक संपदा वाला राज्य देश के मानचित्र पर स्थलित है.

झारखंड निर्माण के उद्देश्यों में आगे बढ़ रहे

आगे वित्त मंत्री ने कहा कि हम झारखंड निर्माण के उद्देश्यों और सामाजिक न्याय की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. हमारे कोई भी राजनीतिक प्रतिबंधि कितने भी रोड़े पैदा करे हम आगे बढ़ते रहेंगे. राज्यपाल के अभिभाषण में लोकतांत्रिक व्यवस्था छुपी हुई हैं.