Hindi News / प्रदेश कार्यालय में आदित्य साहू ने फहराया पार्टी का झंडा, भविष्य की रणनीति...

BJP का 47वां स्थापना दिवस : प्रदेश कार्यालय में आदित्य साहू ने फहराया पार्टी का झंडा, भविष्य की रणनीति पर हुई चर्चा

Edited By:  |
Reported By:
bjp ka 47wa sthapna diwas bjp ka 47wa sthapna diwas

रांची:विश्व की सबसे बड़ी पार्टी यानीभारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना रही है. स्थापना दिवस को लेकर प्रदेश कार्यालय को भव्य तरीके से सजाया गया है. प्रदेश कार्यालय को फूलों से सजाया गया है और झंडा-बैनर लगाए गए है. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बीजेपी ऑफिस में झंडा फहराकर स्थापना दिवस की शुरुआत की. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी बीजेपी दफ्तर के कार्यक्रम में शामिल हुए.

6 अप्रैल 1980को बीजेपी की हुई स्थापना

इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को बीजेपी की स्थापना हुई थी और तब से विकास का काम आगे बढ़ रहा है. हमारा सूत्र है अपरिचित से परिचित, परिचित से मित्र और मित्र से कार्यकर्ता बनाते हैं. आज कई राज्यों में बीजेपी की सरकार है. हम अन्य पार्टियों की तरह नहीं हैं, चार साल बैठते हैं और एक साल चुनाव लड़ते हैं. हमारा संगठन का काम सतत चलता रहता है.

संकट के समय संघ के स्वयं सेवकों ने काम किया

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने समारोह को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज बीजेपी का स्थापना दिवस है. देश में जब भी कोई संकट आई संघ के स्वयं सेवकों ने काम किया. हमारे लिए देश प्रथम है, कार्यकर्ताओं के मेहनत के बदौलत आज हमारी पार्टी यहां हैं. हम देश और देशवासियों के लिए राजनीति करते हैं.

पार्टी को आगे बढ़ाने में कार्यकर्ताओं का अहम योगदान

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि देश के लोगों की पहली पसंद भारतीय जनता पार्टी है. हमारे पुरखों ने जिस सोच के साथ पार्टी की नींव रखा और कांग्रेस के चाल चरित्र और चेहरे को बताने का काम किया था. कांग्रेस पार्टी ने शुरु से ही स्वार्थ की राजनीति करने का काम किया, जबकि बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है. आज पार्टी जहां पहुंचीं है उसमें कार्यकर्ताओं का योगदान है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किबीजेपी अपने विचार को लेकर देश को सींचने का काम किया है.

स्थापना दिवस परविभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

बीजेपी कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने अपने-अपने घरों में भी पार्टी का ध्वज लहराया. स्थापना दिवस पर प्रदेश एवं जिला मुख्यालयों में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है ताकि लोग पार्टी की विचारधारा, इतिहास और विकास जन सेवा कार्यो को जान सके. स्थापना दिवस कार्यक्रम में पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. जहां पार्टी की चुनौती, उपलब्धियां और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई.