Hindi News / नप के अधिकारियों ने जेके आई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. और आरके स्टील प्रा....

बिना अनुमति के फैक्ट्री बनकर तैयार : नप के अधिकारियों ने जेके आई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. और आरके स्टील प्रा. लि. के मालिक को नोटिस देकर काम रोकने का दिया आदेश

Edited By:  |
Reported By:
binaa anumati ke factori bankar taiyaar binaa anumati ke factori bankar taiyaar

कोडरमा : बिना नक्शा के घर निर्माण की बात तो सुनी होगी लेकिन बिना नक्शा और बिना परमिशन के अगर बड़ी बड़ी फैक्ट्री तैयार हो जाए तो यह सुनने में थोड़ा अजीब लगता है. लेकिनयह सच है. कोडरमा के गझंडी रोड में बगैर अनुमति और बगैर नक्शा के जेके आई इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और रामकृपाल स्टील प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री बनकर तैयार हो गई है.

हालांकि जब नगर परिषद की नजर अवैध रूप से निर्मित इन फैक्ट्रियों पर पड़ी तो अधिकारियों ने छापेमारी की और दोनों फैक्ट्री संचालक जेके आई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोपराईटर अनिल कुमार पांडे और अभिनय कुमार एवं रामकृपाल स्टील प्राइवेट लिमिटेड के रिया सिंह और वेदांत सिंह को नोटिस थमाकर नगर परिषद में फैक्ट्री निर्माण से जुड़े कागजात जमा करने का आदेश दिया साथ ही इन फैक्टरियों में हो रहे काम को रुकवा दिया.

आपको बता दें कि यह दोनों फैक्ट्री झुमरी तिलैया के गझंडी रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में तैयार किए गए हैं और एक बड़े भूभाग पर फैक्ट्री लगभग 90 फ़ीसदी बनकर तैयार हो चुका है. यहां सिर्फ प्रोडक्शन की शुरुआत नहीं हुई है. बहरहाल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनीत कुमार भी फैक्ट्री निर्माण पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में भी फैक्ट्री निर्माण को लेकर कई तरह की प्रक्रिया होती है. पर्यावरण से लेकर फॉरेस्ट क्लीयरेंस लेना जरूरी होता है.

इसके अलावा भवन निर्माण और फैक्ट्री निर्माण को लेकर नक्शा की स्वीकृति भी दी जाती है. लेकिनसारे नियमों की अनदेखी कर फैक्ट्री का निर्माण किया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं इन दोनों फैक्ट्री के संचालक नगर परिषद के द्वारा जारी काम बंद करने के आदेश को धता बताते हुए फैक्ट्री में निर्माण कार्य जारी रखे हुए हैं.