Hindi News / इस साल अब तक चौंकाने वाले इतना लीटर से अधिक शराब जब्त, हजारों...

बिहार में अवैध शराब पर नकेल : इस साल अब तक चौंकाने वाले इतना लीटर से अधिक शराब जब्त, हजारों गिरफ्तार

Edited By:  |
bihar police ka awaidh sarab par nakel bihar police ka awaidh sarab par nakel

पटना:बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है. विभाग द्वारा 01 जनवरी 2026 से 31 मार्च तक पूरे राज्य में सघन छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब के खिलाफ नकेल कसा है.

इस तीन महीने के अभियान में कुल 3 लाख 54 हजार 396 स्थानों पर छापेमारी की गई है. अबैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में 42 हजार 323 मामले दर्ज किए गए है. जबकि, 47,306 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह आंकड़े दर्शाते हैं कि राज्य में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त रुख अपना रही है.

जब्त शराब के आंकड़ों पर एक नजर डालें तो इस अवधि में कुल 19 लाख 69 हजार 795 लीटर शराब बरामद की गई है. इसमें 16 लाख 34 हजार 520 लीटर देशी शराब, 3 लाख 30 हजार 482 लीटर विदेशी शराब और 4 हजार 793 लीटर स्पिरिट शामिल है. यहां तक कि अवैध नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है.

इसके साथ ही विभाग ने अवैध शराब के परिवहन में उपयोग किए जा रहे वाहनों पर भी सख्ती दिखाई है. कुल 2 हजार 716 वाहनों को जब्त किया गया है. जिनमें 2 हजार 016 दोपहिया, 198 तीन पहिया, 432 चार पहिया और 70 ट्रक शामिल हैं. इससे स्पष्ट है कि अवैध कारोबार की पूरी श्रृंखला को निशाना बनाया जा रहा है.

जिलावार कार्रवाई में सारण, पटना, पूर्वी चंपारण और नालंदा जिले प्रमुख रूप से आगे हैं. इन जिलों में सबसे अधिक छापेमारी, गिरफ्तारी और शराब जब्ती दर्ज की गई है.

मद्य निषेध विभाग की इस लगातार कार्रवाई से राज्य में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. उत्पाद विभाग ने संकेत दिये है कि आने वाले समय में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके.