BIHAR NEWS : मंत्री निशांत कुमार जदयू कार्यालय पहुंचे, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
पटना : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शनिवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे और वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट की.
मंत्री के आगमन पर पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी और सभी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर मंत्री का अभिनंदन किया और उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं.
इस दौरान मंत्री निशांत कुमार ने भी सभी का कुशलक्षेम जाना और संगठन से जुड़े लोगों से संवाद किया.
कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
नेताओं ने संगठनात्मक मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर संक्षिप्त चर्चा की. पार्टी कार्यालय में इस दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला. कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व के प्रति अपनी एकजुटता और समर्थन का संदेश दिया. मंत्री के आगमन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ. नेताओं ने आपसी समन्वय और मजबूती पर जोर दिया. कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. पार्टी कार्यालय में दिनभर हलचल और राजनीतिक गतिविधियां बनी रही.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





