Hindi News / पटना में बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों की हुई बैठक

BIHAR NEWS : पटना में बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों की हुई बैठक

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के 11वें राज्य सम्मेलन जो भभुआ में आयोजित किया गया था. उसके नवनिर्वाचित राज्य पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को रंगलाल पासवान की अध्यक्षता में पटना के जमाल रोड स्थित राज्य कार्यालय में हुई. बैठक में राज्य सम्मेलन के फैसले को लागू करने पर विचार विमर्श किया गया.

01 जुलाई 2026 को केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदल कर वी.बी, रामजी योजना रखा है और उसे 01 जुलाई से लागू भी कर रही है. इसके खिलाफ मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत 01 जुलाई को राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर मनरेगा मजदूरों के अलावे खेत व ग्रामीण मजदूर बड़ी संख्या में भाग लेंगे. सम्मेलन के फैसले के मुताबिक 10 अगस्त 2026 को संयुक्त जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है. आज की बैठक में बिहार में गिरती हुई कानून व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा, जन कल्याणकारी योजनाओं में भारी लूट के खिलाफ, दलितों पर बढ़ते हमले, बेगूसराय के चकिया में 27 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना पर चिंता व्यक्त की गयी. बिहार सरकार से हमारा यूनियन मांग करता है कि चकिया के घटना के दोषियों को अविलम्ब गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दी जाय. हमारा यूनियन बिहार में गरीबों, भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन देने के बजाय गरीबों के घर पर बुल्डोजर चलाकर बेदखल किया जा रहा है. ऐसी तमाम घटनाओं को लेकर बिहार प्रान्तीय खेत व ग्रामीण मजदूर यूनियन बिहार में बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा. बिहार प्रान्तीय खेत व ग्रामीण मजदूर यूनियन नालंदा के नगरनौसा में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग पर छात्रों के द्वारा शांति से किये जा रहे आंदोनल पर बर्बर पुलिसिया अत्याचार एवं एस.एफ.आई. के राज्य अध्यक्ष कांति कुमारी यादव समेत दर्जनों छात्र नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा करती है तथा हम मांग करते हैं कि गिरफ्तार हुए छात्र नेताओं को अविलम्ब रिहा किया जाय तथा झूठा मुकदमा वापस ली जाय. इस बैठक में राज्य महासचिव रामाश्रय महतो, राज्याध्यक्ष रंगलाल पासवान, उपाध्यक्ष भोला प्र० दिवाकर, देवेन्द्र चौरसिया और शशि भूषण प्रसाद शामिल थे.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट-