Hindi News / प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस मनाने का निर्णय,ग्राम स्वराज...

BIHAR NEWS : प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस मनाने का निर्णय,ग्राम स्वराज को मिलेगा नया बल

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना:बिहार सरकार ने ग्राम पंचायतों के सतत और समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस नई पहल के तहत पहला पंचायत विकास दिवस 28 जून 2026 को राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

पंचायतेंसशक्त होने से गांवों का सर्वांगीण विकास संभव

सरकार का मानना है कि पंचायतें ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं और इनके सशक्त होने से गांवों का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा. कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करना और पंचायतों को विकास का केंद्र बनाना है. पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा, जनजागरूकता कार्यक्रम, ग्राम सभाएं और पंचायत स्तर पर उपलब्धियों और चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी.

कार्यक्रम का औपचारिकउद्घाटनमुंगेर से करेंगेमुख्यमंत्री

इस राज्यव्यापी कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुंगेर जिले की एक चयनित ग्राम पंचायत से करेंगे। उनके संबोधन का सीधा प्रसारण अन्य पंचायतों तक भी पहुंचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। सरकार का लक्ष्य पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

पंचायत विकास दिवस के माध्यम सेजनभागीदारी होगी मजबूत

पंचायती राज संस्थाओं को पहले से ही कई महत्वपूर्ण अधिकार और जिम्मेदारियां दी गई हैं। ऐसे में पंचायत विकास दिवस के माध्यम से इन संस्थाओं की कार्यक्षमता बढ़ाने, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को और तेज करेगी तथा पंचायतों को आत्मनिर्भर और जवाबदेह बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह कार्यक्रम बिहार के ग्रामीण विकास मॉडल को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।