Hindi News / मंत्री श्रवण कुमार ने डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा को पुन: असम के सीएम...

BIHAR NEWS : मंत्री श्रवण कुमार ने डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा को पुन: असम के सीएम बनने पर दी हार्दिक बधाई

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : जनता दल यू0 विधायक दल के नेता,ग्रामीण विकास,सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के मंत्रीश्रवण कुमार ने प्रेस बयान जारी कर डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा को पुनः असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है.

विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने कहा कि असम की जनता ने आपके कार्यों,विकास की सोच और मजबूत नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए,आपको पुनः राज्य की सेवा करने का अवसर प्रदान किया है. आपके पुनः मुख्यमंत्री बनने से असम विकास,सुशासन और सामाजिक समरसता के नए आयाम स्थापित करेगा.

आपको इस महत्वपूर्ण दायित्व एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएँ.