Hindi News / डिप्टी सीएम विजय चौधरी बोले- सहयोग शिविर से लोगों को मिल रहा इंसाफ...

BIHAR NEWS : डिप्टी सीएम विजय चौधरी बोले- सहयोग शिविर से लोगों को मिल रहा इंसाफ

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह पटना जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को जदता दल यूनाइटेड कार्यालय में आयोजित सहयोग शिविर में शामिल हुए. उन्होंने शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए.

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि सहयोग शिविर के माध्यम से लोगों की शिकायतों का त्वरित निपटारा हो रहा है.उन्होंने कहा कि कई आवेदकों को आज प्रमाण पत्र सौंपे गए और उनके मामलों का तत्काल समाधान किया गया.

विधान परिषद चुनाव को लेकर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सीटों और उम्मीदवारों की जानकारी समय आने पर दी जाएगी.मदरसा और संस्कृत स्कूलों की जांच पर उन्होंने कहा कि जांच गलत नहीं है,इससे सच्चाई सामने आती है.मानसून और बाढ़ को लेकर दावा किया कि विभाग पूरी तरह अलर्ट है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.उन्होंने कहा कि नेपाल में अधिक बारिश होने पर बिहार में बाढ़ की स्थिति बनना राज्य की भौगोलिक चुनौती है. बंगला विवाद पर कहा कि भवन निर्माण विभाग पूरे मामले में अपना पक्ष स्पष्ट कर चुका है.उन्होंने कहा कि विपक्ष के बयानों से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. सहयोग शिविर को जनता की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बताया. सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर शिकायत निवारण को प्राथमिकता देने का दावा किया है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--