Hindi News / सीएम नीतीश से बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद सिंह उर्फ़ छोटू...

BIHAR NEWS : सीएम नीतीश से बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने की मुलाकात

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने सोमवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को उनका सुसज्जित तेल चित्र भेंट कर सम्मानित किया.

छोटू सिंह ने मुख्यमंत्री के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व में राज्य के समग्र विकास की सराहना की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस स्नेहपूर्ण भेंट के लिए आभार प्रकट किया तथा बिहार राज्य नागरिक परिषद के कार्यों की प्रशंसा की. यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई.