BIHAR NEWS : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर राजनीति तेज, मंत्री रत्नेश सदा ने विपक्ष को दिया जवाब
पटना: भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला राजनीतिक रूप से लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले में विपक्ष द्वारा यह आरोप लगाए जाने पर कि केवल छोटी मछलियों को निशाना बनाया जा रहा है,राज्य के मंत्री रत्नेश सदा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष का काम ही आरोप लगाना है और वह आरोप लगाता रहता है.
वहीं,आज बुलाई गई महापंचायत को लेकर मंत्री ने सीधे तौर पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि यह सामाजिक स्तर पर उठाया गया कदम है और इस पर अधिक प्रतिक्रिया देना उचित नहीं होगा.
मामले में पीड़ित परिजनों पर केस दर्ज किए जाने के सवाल पर भी मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सभी लोगों को थोड़ा समय का इंतजार करना चाहिए. जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है तथा सभी तथ्यों के सामने आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित होगा.
गौरतलब है कि भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है,जबकि सरकार जांच पूरी होने तक धैर्य रखने और प्रक्रिया पर भरोसा करने की बात कह रही है. इससे यह मामला अब कानून-व्यवस्था के साथ-साथ राजनीतिक बहस का भी प्रमुख मुद्दा बन गया है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





