Hindi News / मंत्री ई० शैलेन्द्र ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक,...

BIHAR NEWS : मंत्री ई० शैलेन्द्र ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: राज्यके पथ निर्माण मंत्री ई० शैलेन्द्र ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों के समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने भागलपुर जिला के यातायात व्यवस्था को सुदृढ़,करने हेतु जिलान्तर्गत सोनबरसा दुमुही चौक से एन०एच० 31 तक ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क को पथ निर्माण विभाग में अधिग्रहण करते हुए चौड़ीकरण किये जाने का निर्देश दिया. इसी प्रकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौक,खरीक से भवनपुरा तक पथ निर्माण विभाग की सिंगल लेन सड़क का भी चौड़ीकरण कराये जाने का निर्देश दिया.

मंत्री ई० शैलेन्द्र ने बताया कि उक्त दोनों पथों के सिंगल लेन रहने के कारण आम नागरिकों को आवागमन में काफी कठिनाई होती है. ऐसी स्थिति में उक्त दोनों पथों को न्यूनतम 2 लेन अथवा अधिक चौड़ाई में चौड़ीकरण कराया जाना आवश्यक है. इस क्रम में उन्होंने अपने पत्रांक 790,दिनांक 16.05.2026 द्वारा सचिव,पथ निर्माण विभाग को पत्र लिखकर भी निदेशित किया है.

ई० शैलेन्द्र ने कहा कि पथ निर्माण मंत्री के रूप में पूरे राज्य की सड़कों को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है. इस क्रम में भागलपुर जिला की सड़कों को भी सुदृढ़ किया जाना उनकी पहली प्राथमिकता है.

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट--