BIHAR NEWS : बिहार और बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की कोई योजना नहीं– केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना:केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा है कि केंद्र सरकार के द्वारा बिहार और बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की कोई योजना नहीं है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है. पूर्णिया के सांसद लोगों को गुमराह करने के लिए इस तरह के अफवाह फैला रहे हैं इसलिए मैं बताना चाहता हूं कि पप्पू यादव की बातें तथ्य से पूरी तरह परे है.

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि पप्पू यादव के इस बात को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए. लोगों को गुमराह करने की बात पप्पू यादव को नहीं करना चाहिए. लोग अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें.

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पूर्णिया के सांसद के ट्वीट को भ्रामक बताते हुए कहा कि राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के बातों की कोई विश्वसनीयता नहीं है. मैं फिर से यह बताना चाहता हूं कि बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की कोई योजना नहीं है.

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट--