Hindi News / मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने समय पर उच्च गुणवत्ता से काम पूरा करने...

बिहार में मेगा ब्रिज और सड़क परियोजनाओं पर तेजी : मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने समय पर उच्च गुणवत्ता से काम पूरा करने का दिया निर्देश

Edited By:  |
bihar mai mega brij aur sadak pariyojnaon per teji bihar mai mega brij aur sadak pariyojnaon per teji

पटना:राजधानीपटना में पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र की अध्यक्षता में बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड यानीBSRDCLकी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई. बैठक में राज्य में चल रही मेगा सड़क,पुल,फ्लाईओवर और आरओबी परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई.

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए. कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना की भौतिक प्रगति करीब 100 प्रतिशत पहुंच गई है. टोल प्लाजा का सिविल वर्क भी पूरा हो चुका है. पुल के पूरा होने से पटना और बिदुपुर के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर होगी.

बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा ब्रिज परियोजना की भौतिक प्रगति करीब 70 प्रतिशत है. ताजपुर-चकलालशाही सेक्शन पूरा हो चुका है,जबकि चकलालशाही-डुमरी और बहादुरपुर-करजान सेक्शन को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

मीठापुर-सिपारा एवं माहुली-पुनपुन परियोजना में 2.1 किलोमीटर एलिवेटेड रोड का उद्घाटन हो चुका है. सिपारा आरओबी के शेष कार्य को रेलवे से आवश्यक ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेकर जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया.

दीघा-कोइलवर विस्तार,मुंगेर-सुलतानगंज और सुलतानगंज-भागलपुर-सबौर गंगा पथ की भी समीक्षा हुई.ADBवित्तपोषित सड़क परियोजनाओं में लंबित भू-अर्जन और वन विभाग की स्वीकृतियां जल्द पूरी करने को कहा गया.

दरभंगा एलिवेटेड कॉरिडोर,गया के फ्लाईओवर और पटना की कई महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी परियोजनाओं की भी समीक्षा हुई. मंत्री ने कहा कि भू-अर्जन,वन,रेलवे और बिजली से जुड़ी बाधाओं को समन्वय के साथ दूर किया जाए. निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-