BIG BREAKING : राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची के बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में तीन दिवसीय बांग्ला मेला का किया उद्घाटन
रांची : राजधानी रांची में शुक्रवार को तीन दिवसीय बांग्ला मेला का आयोजन किया गया. राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में आयोजित मेला का उद्घाटन किया. इस मौके पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद, आयोजक सह झामुमो नेता सुप्रिया भट्टाचार्य समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए.
कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष गंगवार ने बांग्ला संस्कृति को समृद्ध बताया और कहा कि बांग्ला संस्कृति आज भी अपने विरासत को संभाल कर रखा है. उन्होंने कहा कि बांग्ला संस्कृति से हम सभी को सीख लेनी चाहिए. इस अवसर पर उन्होंने बांग्ला समाज के कई दिग्गज पुरुषों का नाम लिया और युवाओं को उससे प्रेरणा लेने की अपील की.
वहीं इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने भी बांग्ला संस्कृति को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि21वीं सदी में भी बांग्ला समाज के लोग अपने संस्कृति को संजोये कर रखा है जो काबिले तारीफ है. बांग्ला समाज के लोग आज भी पारंपरिक तरीके से अपनी संस्कृति को संभाल रखा है. यह हमारे लिए प्रेरणा का विषय है. उद्घाटन समारोह के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया.
रांची से राजीव मोहन श्रीवास्तव की रिपोर्ट--





