Hindi News / शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बोले-जांच रिपोर्ट आने के बाद नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

भरत तिवारी एनकाउंटर मामला : शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बोले-जांच रिपोर्ट आने के बाद नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Edited By:  |
bharat tiwari encounter mamla bharat tiwari encounter mamla

पटना: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा बयान दिया है. सूबे के शिक्षा मंत्री ने कहा किइस मामले में जब मुख्यमंत्री को पता चला तो उन्होंने त्वरित कारवाई के निर्देश दिए. पहले थानेदार और सिपाही सस्पेंड हुए, फिर डीएसपी को भी निलंबित किया गया. शिक्षा मंत्री ने बताया किन्यायिक जांच का भी आदेश दिया गया है.

उन्होंने बताया कि रिटायर्ड जज इस मामले में जांच करेंगे. मंत्री ने कहा कि जितनी कार्रवाई होनी चाहिए उतना नियम अनुसार किया जा रहा है, फिर हंगामा करने से क्या फायदा है. मिथिलेश तिवारी ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा.अगर कहीं गलत हुआ है तो उसकी जांच हो रही है.

मंत्री ने ये भी कहा कि एक बार जांच रिपोर्ट आ जाए फिर दोषियों पर कार्रवाई करने में एक मिनट भी नहीं लगेगा. सरकार पूरी तरह सतर्क है और सब कुछ हो रहा.वहीं, बागेश्वर बाबा के बयान को लेकर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि उनकी चिंता जायज है लेकिन हम उनके नजदीकी आदमी के संपर्क में है सारी बातें बताई गई है.