Hindi News / 3 दिनों से लापता महिला को प्रेमी के साथ ग्रामीणों ने पकड़ कर...

बेवफा पत्नी : 3 दिनों से लापता महिला को प्रेमी के साथ ग्रामीणों ने पकड़ कर बनाया बंधक, पुलिस दोनों से कर रही पूछताछ

Edited By:  |
Reported By:
bewafa patni bewafa patni

दुमका: खबर हैदुमका की जहां जामा थाना क्षेत्र के आसंथर गांव के रहने वाले व्यक्ति की पत्नी विगत3दिनों से लापता थी. आज ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़ कर गांव में बंधक बनाया. सूचना मिलते ही जामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को थाना लाई है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आसंथर डीलर टोला के जलेशर हासंदा की पत्नी का प्रेम प्रसंग गांव के ही पगान हांसदा से चल रहा था और इस प्रेम कहानी की जानकारी पति को तीन दिन पहले तब हुई जब पत्नी चुपके से घर छोड़ कर प्रेमी के घर पहुंच गई. काफी खोजबीन करने के क्रम में जब ग्रामीणों को पता चला तो सभी ने मिल कर दोनों प्रेमी प्रेमिका को पकड़ कर बंधक बना दिया.

इस मामले में पति का कहना है कि हम पत्नी को नहीं रखेंगे. ग्रामीणों का कहना है कि लड़की के माता-पिता को बुलाया गया है. पंचायत किया जाएगा और थाने में ले जाकर दोनों की शादी करा दी जाएगी. जब तक पंचायत नहीं होता है तब तक इन लोगों को हमलोग अपने कब्जे में रखेंगे.

बताते चलें कि महिला को 8 वर्षीय बेटा और 5 साल की बेटी भी है जबकि प्रेमी अविवाहित है. इस दौरान पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को खाना पानी की व्यवस्था की.