Hindi News / प्रेमिका संग नैन मटक्का लड़ाते मिला मृतक, पुलिस भी रह गई सन्न

अंतिम संस्कार के बाद भी इश्कबाजी : प्रेमिका संग नैन मटक्का लड़ाते मिला मृतक, पुलिस भी रह गई सन्न

Edited By:  |
antim sanskar ke bad bhi ishbaaji antim sanskar ke bad bhi ishbaaji

रोहतास : अजीबोगरीब मामला सामने आया है बिहार के रोहतास से जहां एक शख्स का मरने के बाद भी अपनी प्रेमिका से इश्क़ लड़ाते रहा। क्यों चौंक गए ना.... बिहार पुलिस भी यह मामला जान कर सन्न रह गई। डर के मारे सबके हाथ पांव फूलने लगे। हालांकि उनका डरना भी वाजिब था आखिर एक शख्स जिसका पुलिस ने बजावते पोस्टमार्टम करा कर अंतिम संस्कार करवाया वो भला मरने के बाद भी इश्क़ कैसे लड़ा सकता है।

दरअसल वर्ष 2021 के अक्टूबर महीने में रोहतास के कोचस इलाके में रवि रंजन नाम का युवक गांव की ही लड़की के इश्क़ में पड़ गया। मामला एक तरफ़ा नहीं था लड़की भी लड़के को जी जान से चाहने लगी। तारिख बदलती गई और दोनों एक दूसरे के और करीब आते गए। फिर एक दिन दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खा कर घर छोड़ दिया। इधर दोनों के गायब हो जाने के अगले ही दिन लड़की के परिजनों ने पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज करा दिया जिसमें मुख्य आरोपी रवि रंजन को बनाया गया।

कुछ दिनों बाद ही एक युवक का शव बरामद पुलिस ने बरामद किया। छानबीन के दौरान ही पुलिस ने रवि रंजन के परिजनों को शव शिनाख्त के लिए बुलाया। बेटे के शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर बिहार पुलिस ने भी शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हाथों सौंप दिया। जिसके बाद परिजनों ने अपने बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया।

लेकिन डेढ़ साल के बाद उसी रवि रंजन को पुलिस ने उसकी प्रेमिका के साथ नैन मटक्का लड़ाते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान यूपी पुलिस को पता चला कि दोनों प्रेमी युगल बिहार से भाग कर पहुंचे हैं। जब स्थानीय थाने को संपर्क किया गया तो यूपी पुलिस को जानकारी मिली कि उनके सामने खड़ा शख्स मृतक है। पूरा मामला जान यूपी पुलिस भौचक रह गई। इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब उन्हें यह जानकारी मिली कि शख्स की हत्या के आरोप में कई नामजद अभी भी भागभागे फिर रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया है। अब देखना यह है कि पुलिस इस अजीबोगरीब मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है।