Hindi News / रांची में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

अंबेडकर जयंती : रांची में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Edited By:  |
ambedkar jayanti ambedkar jayanti

रांची: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. डोरंडा के अंबेडकर चौक पर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.

पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब के आदर्शों और उनके योगदान को याद किया. कहा कि बाबा साहेब के योगदान को कोई भी नकार नहीं सकता. संविधान निर्माता के कारण ही देश के लोगों को उनका अधिकार मिला है.

वहीं, इस मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी औरगांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया.