Weather Alert :मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट (Rain alert in Bihar) जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 2 से 3 घंटों में कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है। तेज बारिश का सिस्टम लगातार सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में तेज बारिश के आसार हैं।

इन इलाकों में होगी बारिश

मौसम विभाग (Rain alert in Bihar) के मुताबिक अगले कुछ घंटों में बिहार के समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, गया, सीतामढ़ी, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जमुई, मुंगेर और दरभंगा जिले के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने वज्रपात होने की भी चेतावनी जारी की है।

अगले 2 से 3 घंटों में इन जिलों में होगी भारी बारिश, हो जाएं सावधान, मौसम विभाग ने वज्रपात का भी जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग (Rain alert in Bihar) के मुताबिक इन जिलों में बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बिगड़ते मौसम को देखते हुए लोगों को चेताया है और कहा है कि वे सतर्क और सावधान रहें। साथ ही बारिश के दौरान पेड़ के नीचे न छिपे। बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रखें। किसान अपने खेतों में न जाएं और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।