गोबरसही-डुमरी इलाके में निर्माण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हुई थी गैस पाइपलाइन,हादसे में हुई जनहानि पर जताया दुख;घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना
पटना: मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन विस्फोट की दर्दनाक घटना पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी इलाके में निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से हुए भीषण विस्फोट में हुई जनहानि को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताया।
मृतकों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए दुख की इस घड़ी में परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की।
घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
डॉ. प्रेम कुमार ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर के गोबरसही-डुमरी इलाके में निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद भीषण विस्फोट हुआ था, जिसमें जनहानि हुई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।
पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट

