पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना के स्ट्रैंड रोड स्थित पार्टी के आईटी सेल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आईटी सेल के कार्यों का बारीकी से जायजा लिया और विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी के विचारों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
आईटी सेल के कार्यों की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान नीतीश कुमार ने आईटी सेल के सदस्यों से उनके कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में डिजिटल माध्यमों की भूमिका पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के विचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए,ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंच सके।
आईटी सेल के सदस्यों की सराहना
नीतीश कुमार ने आईटी सेल के सदस्यों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने सदस्यों से तत्परता,निष्ठा और समर्पण के साथ काम करते रहने की अपील की। उनके निरीक्षण को लेकर कार्यालय में मौजूद आईटी सेल के सदस्यों में उत्साह देखने को मिला।
कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
इस मौके पर विधान पार्षद ललन सर्राफ भी मौजूद रहे। इसके अलावा जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी (आईटी) मनीष कुमार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
डिजिटल माध्यमों से जनता तक पहुंचने पर जोर
नीतीश कुमार के इस दौरे के दौरान पार्टी के डिजिटल नेटवर्क को मजबूत बनाने और सोशल मीडिया के जरिए जनता से संवाद बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। आईटी सेल को पार्टी के विचारों और सरकार की योजनाओं को प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया गया।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

