पिस्टल के साथ डांस पड़ा महंगा : : गढ़वा में दो युवकों ने तिलक में लहराया पिस्टल, अब खा रहा जेल की हवा

Edited By:  |
garhwa mein do yuvakon ne lahraya pistal ab kha rha jail ki hawa garhwa mein do yuvakon ne lahraya pistal ab kha rha jail ki hawa

झारखंड में दो युवकों को पिस्तौल के साथ डांस करना भारी पड़ गया। दोनों अब जेल की हवा खा रहे हैं। मामला गढ़वा का है। मेराल थाना इलाके के हासनदाग मे तिलक समारोह का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में दो युवक पिस्टल के साथ डांस कर रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को हुई। इसके बाद उस वायरल वीडियो का सत्यापन किया गया। पिस्तौल लहराने वाले दोनों युवकों की पहचान की गई। एक हासनदाग और दूसरा रेजो का रहनेवाला पाया गया। फिर क्या था, दोनों युवकों को पकड़ने के लिये पुलिस की टीम गांव पहुंच गई। पुलिस को देखकर दोनों गांव से बाहर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।

मेराल थाना प्रभारी विष्णु कांत की मानें तो हासनदाग गांव में शुक्रवार की रात्रि में तिलक समारोह था। उसी गांव के बीरबल चौधरी और रेजो गांव निवासी अवधेश चौधरी दोनो एक साथ आर्म्स लहराते हुए डांस कर रहे थे। किसी ने दोनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान बीरबल चौधरी के कमर से एक देसी कट्टा बरामद किया गया और अवधेश चौधरी के पॉकेट में दो जिंदा कारतूस बरामद मिला।


Copy