BIG NEWS : कांग्रेस ने झारखंड में 3 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान, गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह लड़ेंगी चुनाव

Edited By:  |
Reported By:
big news big news

रांची : बड़ी खबर रांची से आ रही है जहां कांग्रेस ने झारखंड की तीन लोकसभा सीट से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह,चतरा से केएन त्रिपाठी और धनबाद से अनुपमा सिंह को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है.

बता दें कि दीपिका पांडेय सिंह महगामा विधानसभा से पार्टी की विधायक हैं. चतरा उम्मीवार केएन त्रिपाठी पूर्व मंत्री रहे हैं. वहीं धनबाद लोकसभा से अनुपमा सिंह बेरमो विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह की पत्नी हैं. गठबंधन के मुताबिक अब कांग्रेस कोटे से सिर्फ़ रांची लोकसभा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा बाकी है.


Copy