
रविवार, 20 सितंबर 2026
Liveसमस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण विद्यापतिनगर, मोहिउद्दीननगर और मोहनपुर प्रखंड के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है. बाढ़ से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इसी बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मोहिउद्दीननगर प्रखंड के कुसराहा हसनपुर गांव पहुंच कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी.सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए अपने साथ नोटों की गड्डी लेकर पहुंचे. उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में रुपये दिए और उनका आशीर्वाद लिया.इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. वहीं,स्थानीय लोगों ने बाढ़ के कारण उत्पन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया.गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के चलते जिले के कई निचले इलाकों में पानी फैल गया है,जिससे लोगों के सामने भोजन,आवागमन और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर परेशानी बढ़ गई है.
समस्तीपुर: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में सूखा नशा के सेवन करने के लिए पैसे नहीं मिलने पर युवक ने अपने ही पिता की कुदाल से मारकर हत्या कर दी. पिता को बचाने पहुंची मां पर भी आरोपी ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान मोहम्मद इस्लाम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उनका बेटा मोहम्मद अरमान सूखा नशे का आदी है. सुबह उसने पिता से नशे के लिए पैसे मांगे थे,लेकिन पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया. इसके बाद देर रात करीब 12 बजे अरमान नशे की हालत में घर पहुंचा और पिता से गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा.विवाद के दौरान आरोपी ने घर में रखी कुदाल उठा ली और पिता पर हमला कर दिया. कुदाल के वार से मोहम्मद इस्लाम गंभीर रूप से जख्मी हो गए. उन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पिता को बचाने पहुंची मां पर भी आरोपी ने हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया. मृतक के तीन बेटे हैं. एक बेटा प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है,जबकि दो बेटे घर पर ही रहते हैं. घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे. शोर सुनकर मृतक का छोटा बेटा नीचे आया और पिता को गंभीर हालत में पाया.मृतक के छोटे बेटे ने बताया कि उसका भाई सूखे नशे का आदी है. सुबह उसने पिता से पैसे मांगे थे, लेकिन पिता ने पैसे देने से मना कर दिया था। रात करीब 12 बजे वह घर आया और माता-पिता से झगड़ने लगा. इस दौरान उसने कुदाल से पिता पर हमला कर दिया. मां बचाने गईं तो उन्हें भी मारकर जख्मी कर दिया.परिजनों का कहना है कि लगातार सूखे नशे के सेवन के कारण अरमान की मानसिक स्थिति प्रभावित हो गई थी. घटना की सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
रोसड़ा (समस्तीपुर) : बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर से है जहां रोसड़ा-बेगूसराय स्टेट हाईवे-55 पर पंचवटी चौक के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने बाइकसवार दंपती को कुचल दिया. हादसे में दोनों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई.घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी सिमरिया घाट से गंगा स्नान कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रोसड़ा की ओर से आ रहे हाइवा ने उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए दोनों को रौंद दिया. दुर्घटना के बाद चालक हाइवा लेकर भागने लगा. सूचना मिलते ही रोसड़ा पुलिस ने पीछा कर हाइवा को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया. इधर रोसड़ा पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया के साथ जांच पड़ताल में जुट गई है.रोसड़ा से रंजीत मिश्रा की रिपोर्ट-
रोसड़ा (समस्तीपुर ):समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने शिवाजीनगर प्रखंड के रजौर रामभद्रपुर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में शनिवार को सांसद निधि से निर्मित विभिन्न विकास योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया. सांसद ने सांसद निधि के करीब74लाख84हजार213रुपये के कुल दस योजनाओं का संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया.उद्घाटन समारोह के बाद पंचायत सरकार भवन परिसर में जनसभा का आयोजन किया गया. सांसद शांभवी चौधरी सहित उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन शिवाजीनगर सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह ने किया.सभा को संबोधित करते हुए सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि सांसद निधि के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं. इसी क्रम में शिवाजीनगर प्रखंड में सांसद निधि से निर्मित10योजनाओं का उद्घाटन किया गया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे तथा शिवाजीनगर क्षेत्र में विकास कार्यों को और तेज गति देने का प्रयास किया जाएगा.सांसद ने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों की समस्याओं को सुनना उनकी प्राथमिकता है. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा सहित क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा. सांसद ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल कर जल्द से जल्द समाधान कराने का भरोसा दिलाया. कार्यक्रम समाप्ति के बाद सांसद के हाथों पंचायत सरकार भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया.रोसड़ा से रंजीत मिश्रा की रिपोर्ट-
समस्तीपुर:जिले के रोसड़ा में प्रशासनिक महकमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. गुरुवार सुबह निगरानी विभाग की टीम ने रोसड़ा की डीसीएलआर कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर छापेमारी की. सुबह करीब नौ बजे दो वाहनों से पुलिस बल के साथ पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने सरकारी आवास में धावा बोला. टीम के पहुंचते ही आवास के अंदर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी गई. सूत्रों की माने तो भारी मात्रा में कैश बरामद होने की बात सामने आई है.बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान डीसीएलआर कंचन कुमारी झा का सरकारी आवास के अंदर मौजूदगी हैं. हालांकि,निगरानी विभाग की ओर से अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कार्रवाई किस मामले में की जा रही है और इधर छापेमारी की खबर सामने आते ही रोसड़ा सहित पूरे जिले में हलचल तेज हो गई है. सरकारी आवास के आस-पास लोगों की नजरें निगरानी विभाग की कार्रवाई पर टिकी हुई है.
समस्तीपुर:पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर समस्तीपुर शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाली गई. जुलूस में हजारों की संख्या में पैगंबर-ए-इस्लाम के चाहने वाले लोग शामिल हुए.जुलूस के दौरान लोगों के लबों पर“लब्बैक या रसूलल्लाह” और“पत्ती-पत्ती, फूल-फूल, या रसूल” के नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा शहर नारे-ए-रसूल से गूंज उठा.खास बात यह रही कि इस बार जुलूस पूरी शांति और सौहार्द के माहौल में निकाली गई. न कोई डीजे, न बाजा—बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से लोगों ने जुलूस में हिस्सा लिया.इस मौके पर कारी मोतिउर रहमान ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब ने दुनिया को मोहब्बत, भाईचारा, अमन और इंसानियत का पैगाम दिया. हमें भी उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाज में आपसी भाईचारा और शांति कायम रखने का संकल्प लेना चाहिए.उन्होंने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी का मकसद केवल जश्न मनाना नहीं, बल्कि पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं और उनके बताए इंसानियत के रास्ते को लोगों तक पहुंचाना भी है.उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि समाज में नफरत को जगह न दें, एक-दूसरे का सम्मान करें और अमन, मोहब्बत एवं भाईचारे का पैगाम आगे बढ़ाएं.
समस्तीपुर : केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर सोमवार को समस्तीपुर प्रखंड के केवस निजामत पहुंचे. उन्होंने स्व. डॉक्टर फूल हसन उर्फ टुन्नी साहब के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की. इस दौरान उन्होंने डॉ. फूल हसन की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की.रामनाथ ठाकुर ने कहा कि डॉक्टर फूल हसन ने पूरी जिंदगी लोगों की सेवा में समर्पित कर दी. वे बिना किसी स्वार्थ और परवाह के हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहे. उनके निधन से समाज को बहुत बड़ी क्षति हुई है.उन्होंने कहा कि डॉ. फूल हसन एक बेहद जानकार और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे. उन्हें विभिन्न विषयों की अच्छी जानकारी थी. शायरी के साथ-साथ महाभारत, रामायण, संस्कृत, कुरान, अरबी,फारसी, उर्दू आदि का भी उन्हें गहरा ज्ञान था. उनका मिलनसार और सेवाभावी व्यक्तित्व हमेशा लोगों को याद रहेगा.
समस्तीपुर : बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहां जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव में सोमवार को एक व्यक्ति की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.बताया जा रहा है कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव निवासी रामसागर राय के 32 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार की सोमवार को विद्युत स्पर्शाघात मौत से हो गई. घटना के बाद परिजनों ने इसे संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की घटना बताते हुए जमकर बवाल काटा है. मृतक बिजली विभाग में मानव बल कर्मी था. परिजनों ने एंबुलेंस नहीं मिलने पर शव स्ट्रेचर पर लेकर पटेल गोलंबर पहुंचे और मुख्य सड़क को जाम कर दिया. घटना के बाद मौके पर टाउन थाना की पुलिस के साथ सदर अनुमंडल अधिकारी पहुंचे. वहीं परिजनों ने शव के साथ बिजली ऑफिस चीनी मिल पहुँच गये और जमकर बवाल काटा. इसके बाद सभी अधिकारी व कर्मचारी बिजली आफिस छोड़कर वहां से फरार हो गये.
समस्तीपुर:रेल मंडल के सहायक कार्मिक अधिकारी (APO) अरुण कुमार मंडल को CBI ने रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. करीब 10 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद उन्हें पटना लाया गया. CBI ने उनके कार्यालय से इंजीनियरिंग विभाग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण संचिकाएं भी जब्त की है. गुरुवार को CBI की छह सदस्यीय टीम ने समस्तीपुर DRM कार्यालय में छापेमारी कर कथित तौर पर 50 हजार रिश्वत लेते हुए अरुण मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया.पूछताछ के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि मुझे फंसाया गया है.आर्म्स एक्ट की धारा 25B के तहत प्राथमिकी दर्जजांच के दौरान CBI टीम ने सरकारी आवास की तलाशी ली,जहां बेडरूम की अलमारी से देसी पिस्टल, दो मैगजीन और 9 जिंदा कारतूस बरामद हुए. इसके बाद नगर थाना पुलिस को बुलाकर हथियार सौंप दिए गए. CBI के आवेदन पर नगर थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25B के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.ट्रांसफर कराने के एवज मेंरिश्वत मांगने का आरोपरेलवे सूत्रों के अनुसार,अरुण मंडल इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के तबादले और पोस्टिंग से संबंधित फाइलें देखते थे. आरोप है कि निजी आवेदन पर ट्रांसफर कराने के एवज में वरीय लिपिक अमृत राज से रिश्वत की मांग की जाती थी. इसी मामले में लगभग 45 दिन पहले CBI से शिकायत की गई थी.
समस्तीपुर: बड़ी खबर बिहार केसमस्तीपुर से आ रही है. सीबीआई की टीम ने समस्तीपुर रेल मंडल में कार्रवाई करते हुए सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरुण कुमार मंडल और डीलिंग क्लर्क अमित कुमार को ट्रैप किया है.जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम ने सहायक कार्मिक पदाधिकारी एवं डीलिंग क्लर्क से पूछताछ कर रही है. इस कार्रवाई के बाद समस्तीपुर रेल मंडल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है. फिलहाल सीबीआई की कार्रवाई जारी है. ट्रैप की वजह और मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है. आधिकारिक बयान आने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी.
समस्तीपुर: शहर के थानेश्वर मंदिर के समीप उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला,जब अंतर्जातीय प्रेम विवाह करने पहुंचे युवक की बहन ने शादी का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया. दुल्हन के सामने ही दूल्हे की पिटाई कर दी गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.बताया जा रहा है कि सरायरंजन प्रखंड स्थित उदयपुर निवासी सत्वान कुमार चौधरी ने अपनी प्रेमिका से शादी के लिए अपनी भैंस बेचकर खर्च का इंतजाम किया. शादी के दौरान युवक की बहन मौके पर पहुंच गई और विवाह का विरोध करते हुए कहा कि वह इस शादी को स्वीकार नहीं करेगी और दोनों को घर में नहीं रहने देगी. इसी दौरान उसने सबके सामने अपने भाई की पिटाई भी कर दी,जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया.युवक का आरोप है कि उसकी बहन पैसे की मांग कर रही थी. उसने कहा कि उसने अपनी भैंस बेचकर प्रेमिका से शादी रचाई है. घटना के दौरान मंदिर परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा और बड़ी संख्या में लोग तमाशबीन बने रहे.
समस्तीपुर:बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के गांवपुर वार्ड-13निवासी भरत ईश्वर उस समय हैरान रह गए, जब वृद्धा पेंशन निकालने के लिए सीएसपी केंद्र पहुंचे. सीएसपी पर उन्हें बताया गया कि उनके खाते में7अरब40करोड़68लाख72हजार895रुपये78पैसे दिखाई दे रहे हैं.इतनी बड़ी रकम की जानकारी मिलते ही बुजुर्ग घबरा गए. उन्हें डर सताने लगा कि कहीं इतनी राशि उनके खाते में आने के कारण पुलिस उन्हें पकड़ न ले. घर पहुंचकर उन्होंने पूरी बात अपने बेटे को बताई. इसके बाद परिजन उन्हें लेकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पहुंचे, जहां शाखा प्रबंधक ने खाते की जांच की. जांच में पता चला कि खाते में केवल 500 रुपये ही मौजूद हैं.इधर शाखा प्रबंधक रोहित कुमार ने बताया कि बैंक के रिकॉर्ड में अरबों रुपये की कोई राशि नहीं है. संभव है कि सीएसपी के सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी या डिस्प्ले की त्रुटि के कारण गलत राशि दिखाई गई हो. बैंक ने लोगों से ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय सीधे बैंक शाखा से जानकारी लेने की अपील की है. फिलहाल बैंक ने स्पष्ट कर दिया है कि खाते में सिर्फ500रुपये ही हैं और करोड़ों-अरबों रुपये दिखने की बात तकनीकी त्रुटि प्रतीत होती है. मामले के बाद इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.
समस्तीपुर: जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक 24 अवतार धाम चकोठीमठ में बड़ी चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. अज्ञात चोरों ने मंदिर से करीब 200 वर्ष पुरानी अष्टधातु की भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की प्रतिमाओं के साथ कई बहुमूल्य आभूषण चोरी कर फरार हो गए. मठ प्रशासन ने चोरी गई प्रतिमाओं और आभूषणों की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई है.भगवान राम की प्रतिमा की कीमत थी 1 करोड़घटना की जानकारी रविवार सुबह उस समय हुई जब महामंडलेश्वर रामसेवक दास शास्त्री ब्रह्म मुहूर्त में पूजा करने मंदिर पहुंचे. उन्होंने देखा कि मंदिर का ताला खुला हुआ था और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था. उनके अनुसार भगवान राम की प्रतिमा पर लगा सोने का धनुष, कंगन, माता सीता का मुकुट, सोने की छतरी, चांदी का मुकुट सहित कई कीमती आभूषण चोरी कर लिए गए. उनका कहना है कि केवल भगवान राम की प्रतिमा की कीमत ही लगभग एक करोड़ है.चोर मंदिर से कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी अपने साथ ले गए थे,लेकिन भागने के दौरान कुछ सामान पास के खेत में फेंककर फरार हो गए.24 जून को इसी मठ मेंप्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल हुए थे सीएमगौरतलब है कि 24 जून को इसी मठ में आयोजित 24 अवतार धाम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूजा-अर्चना की थी.ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर हुई इस बड़ी चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.पुलिस और एफएसएल की टीम जांच पड़ताल में जुटीफिलहाल खानपुर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है. पुलिस और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. बता दें कि मुख्यमंत्री के दौरे के बाद मंदिर का सीसीटीवी सिस्टम बंद कर दिया गया था और डीवीआर भी हटा दिया गया था. पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है.
समस्तीपुर: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है. जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो अपराधी घायल हो गए हैं. दोनों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में एक अपराधी मुजफ्फरपुर और दूसरा समस्तीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, दोनों पर लूटपाट के कई मामलों में संलिप्त होने का आरोप है. यह मुठभेड़ बांगड़ा थाना क्षेत्र की सीमा में हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है.
समस्तीपुर: मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार बुधवार को समस्तीपुर पहुंचे. उन्होंने जिले के खानपुर स्थित अवतार धाम में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में भाग लिया और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की.मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. कार्यक्रम स्थल पर समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी,स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार समेत कई विधायक,जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे नेताओं ने धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने वाला बताया.मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे.
समस्तीपुर: जिले के सरायरंजन में पैसों के लेनदेन का विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिय. दो दोस्तों के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट में तब्दिल हो गया. इस विवाद में हथियार से धमकी और चारपहिया वाहन में आग लगाने की घटना सामने आई. मौके पर पहुंची पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है. पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत की है. जानकारी के अनुसार मुक्तापुर निवासी कुंदन कुमार और जितवारपुर कुम्हिरा निवासी संदीप कुमार चौधरी के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. आरोप है कि बातचीत के बहाने कुंदन को घर से बुलाकर लीची बगान ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और पिस्तौल दिखाकर धमकाया गया. कुंदन का दावा है कि उसे चारपहिया वाहन के अंदर बंद कर दिया गया और जान से मारने की कोशिश की गई. उसने किसी तरह गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. इसी दौरान वाहन में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई. फिलहाल आग किसने लगाई, इसकी जांच पुलिस कर रही है.घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने दोनों पक्षों के युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है.थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पैसों के लेनदेन को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद का प्रतीत होता है. वाहन में आग लगाने की घटना की जांच की जा रही है. दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है. जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
समस्तीपुर : बड़ी खबरबिहार के समस्तीपुर से सामने आई है, जहां सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे कथित ठगी और नेटवर्किंग रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने आधी रात हुई इस बड़ी कार्रवाई में करीब 100 युवक-युवतियों को एक किराए के मकान से मुक्त कराया है. यह मामला कई राज्यों तक फैला बताया जा रहा है.जानकारी के मुताबिक, लीड विजन ट्रेडिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और गैलवे कंपनी के नाम पर युवाओं को शिक्षा विभाग, कृषि विभाग समेत कई सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया जा रहा था. इसके बदले युवाओं से लगभग 25 हजार रुपये वसूले जा रहे थे. बताया जा रहा है कि नौकरी से पहले ट्रेनिंग के नाम पर युवाओं को नेटवर्किंग का हिस्सा बनाया जाता था. उन्हें तेल, साबुन, फेस क्रीम जैसे उत्पाद देकर कंपनी की गतिविधियों को वैध दिखाने की कोशिश की जाती थी. सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद समस्तीपुर पुलिस हरकत में आई. बुधवार देर रात चाइल्ड केयर साइबर थाना और मुफस्सिल थाना पुलिस ने मूसापुर स्थित एक निजी मकान में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान लगभग 100 युवक-युवतियों को वहां से निकालकर थाना लाया गया.मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं. पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. सूत्रों की मानें तो इस रैकेट का जाल बिहार,झारखंड,पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है. पुलिस अब इस मामले में शामिल कथित प्रभावशाली लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है. अब देखना होगा कि सरकारी नौकरी के सपने दिखाकर युवाओं से ठगी करने वाले इस नेटवर्क के पीछे और कौन-कौन चेहरे सामने आते हैं.
समस्तीपुर: बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर से है जहां विजिलेंस की टीम ने चकबहुद्दीन पंचायत के मुखिया सिया राम राय को 1.25 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. दरअसल मुखिया और सचिव ने निलंबित शिक्षक से निलंबन मुक्त कराने को लेकर पैसे की मांग किए थे. इसके बाद शिक्षक अब्दुल मन्नान ने विजिलेंस में इसकी शिकायत की थी.
समस्तीपुर:जिले केमुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार करीब 5 से 6 बच्चे नहाने के लिए नदी गए थे, इसी दौरान तीन बच्चों के डूब जाने की आशंका जताई जा रही है.इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि NDRF की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चों की तलाश में जुट गई है. पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चिंता का माहौल बना हुआ है,जबकि परिजन घटनास्थल पर डटे हुए है. राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है.