
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
Liveदरभंगा:बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा के विधायक संजय सरावगी ने महानवमी के पावन अवसर पर दरभंगा के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन-पूजन किए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान उन्होंने आदिशक्ति मां दुर्गा से समस्त जनमानस के सुख,शांति,समृद्धि,खुशहाली एवं कल्याण की कामना की. उन्होंने प्रार्थना की कि मां जगदम्बा की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे.संजय सरावगी ने अललपट्टी स्थित श्री श्री 108 सार्वजनिक मां दुर्गा पूजा समिति,बेंता चौक स्थित श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति,बंगाली टोला के वीणापाणि क्लब,केएम टैंक स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति तथा बाजार समिति स्थित श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की.इसके अतिरिक्त उन्होंने मखनाही स्थित श्री श्री 108 शक्तिपीठ सार्वजनिक दुर्गा मंदिर,रानीपुर स्थित श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति,सुंदरपुर बेला स्थित मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर,शिवाजीनगर,बाजितपुर महदौली,रत्नोपट्टी,शुभंकरपुर महाराजीपुल,कादिराबाद,आजमनगर और लक्ष्मीसागर के विभिन्न पूजा पंडालों में भी मां के दर्शन किए.प्रदेश अध्यक्ष ने मनोकामना धाम,मथुरापुर कबीरचक स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति,धर्मपुर,जेपी चौक,लक्ष्मीसागर,महावीर स्थान,साधुगाछी,लक्ष्मीसागर स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति तथा लालबाग स्थित दरभंगा दुर्गा पूजा समिति और विचित्रा क्लब में भी पूजा-अर्चना की. उन्होंने डॉ. एसके दास के आवास पर भी मां दुर्गा की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान प्रसिद्ध मां श्यामा माई मंदिर में भी दर्शन-पूजन कर लोककल्याण की कामना की.इस अवसर पर संजय सरावगी ने कहा कि नवरात्र और दुर्गापूजा का पर्व शक्ति,भक्ति,आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. मां दुर्गा की आराधना हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने,सत्य के मार्ग पर चलने तथा समाज में सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देती है.उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत,धार्मिक परंपराओं और सामाजिक एकता से गहराई से जुड़ा पर्व है.उन्होंने महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि मां दुर्गा सभी के जीवन में नई ऊर्जा,आत्मविश्वास और सकारात्मकता का संचार करें तथा बिहार में शांति,सद्भाव,समृद्धि और खुशहाली का वातावरण बना रहे.राजीव रंजन की रिपोर्ट-
दरभंगा: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शनिवार को दरभंगा पहुंचे. बिहार विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन की अपील की. सभा को संबोधित करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि 20 साल पहले बिहार में कानून-व्यवस्था,शिक्षा और विद्यालयों की स्थिति चुनौतीपूर्ण थी. उस समय समाज में दंगे और सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं होती थी. विद्यालयों की संख्या कम थी और कई स्कूलों के भवन जर्जर थे,जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी.उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद कानून-व्यवस्था,शिक्षा और सुशासन को प्राथमिकता दी गई. इसके साथ ही बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए काम किया गया. सभा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार सर्वेश कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार घनश्याम राय के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने दोनों उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए मतदाताओं से समर्थन मांगा.दरभंगा से गिरीश कुमार की रिपोर्ट-
दरभंगा : बिहार के दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र में एनएच-27 स्थित खर्तुआ बसैला हाईवे के पास बुधवार रात करीब 10 बजे गोलीबारी की घटना हुई. घटना में दो युवकों को गोली लगी जिससे दोनों घायल हो गए. घटना के बाद दोनों युवकों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई है.बताया जा रहा है कि श्रवण मंडल और बजरंगी मंडल नामक युवक अपनी बहन के घर अरई-साढ़वारा गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान खर्तुआ हाईवे के पास दोनों को गोली मार दी गई. परिजनों का आरोप है कि गोली मारने के बाद दोनों की बाइक भी छीन ली गई. घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी और मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. एफएसएल टीम को बुलाकर मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए.पुलिस को शुरुआती जांच में आपसी विवाद और पैसे के लेनदेन को लेकर गोलीबारी की आशंका है. मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है.पुलिस के अनुसार, घायलों में से एक पूर्व में मोबाइल छिनतई के मामले में सोनकी थाना से जेल जा चुका है. पुलिस इस आपराधिक इतिहास को भी जांच का हिस्सा बना रही है. फिलहाल गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान और घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है.दरभंगा से गिरीश कुमार की रिपोर्ट-
दरभंगा: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को बिहार के दरभंगा पहुंचे. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने गांधी जयंती के दिन दिल्ली में आम लोगों की आवाजाही और मेट्रो सेवा को लेकर सवाल उठाए. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है और जंतर-मंतर समेत मध्य दिल्ली के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है.पप्पू यादव ने कहा कि गांधी जयंती के दिन दिल्ली में 11 घंटे के लिए मेट्रो के कई स्टेशनों के प्रवेश और निकास बंद किए गए हैं. उन्होंने इसे आम आदमी की आजादी और आवाजाही से जोड़ते हुए दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राजधानी में आम लोगों और बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल हैं. सांसद ने चुनावी प्रक्रिया और मताधिकार को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की. उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी के वोट के अधिकार को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. उस व्यक्ति पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा के साथ अविलंब फांसी हो.पप्पू यादव ने राहुल गांधी औरINDIAगठबंधन के नेताओं द्वारा उठाए जा रहे'वोट चोरी'के मुद्दे का भी जिक्र किया. उन्होंने फॉर्म-7 औरTCSसे जुड़े कथित सॉफ्टवेयर सहयोग को लेकर सवाल उठाते हुए जांच और जवाबदेही की मांग की. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े सवालों को उठा रहे हैं. पप्पू यादव ने दावा किया कि इन मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों और विभिन्न संगठनों की ओर से देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं. इस देश के आजादी के लिए राहुल गांधी संकल्पित पप्पू यादव जैसे लोग मरने और लड़ने को तैयार हैं.दरभंगा से गिरीश कुमार की रिपोर्ट-
दरभंगा: बड़ी खबर दरभंगा से है जहां जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में परीक्षा देकर लौट रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने बाइक से ले जाकर ननिहाल ले जाने और दुष्कर्म किए जाने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस के अनुसारपीड़िता के परिजनों की ओर से25सितंबर की देर शाम थाने में आवेदन दिया गया था. आवेदन मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की और आरोपितों के ठिकानों पर पहुंचकर दो नामजद आरोपियों को पकड़ लिया.वहीं मुख्य आरोपी प्रविंद्र मांझी और उनके पिता जामुन मांझी को भी गिरफ्तार किया गया. क्योंकि उन्होंने पुलिस के सामने ही पीड़ित परिवार को धमकाने और झूठे केस में फंसाने का धमकी दे रहे थे.पकड़े गए लोगों में मुख्य आरोपी प्रविंद्र मांझी, उसके पिता जामुन मांझी और एक सहयोग करने वाले साथी शामिल है.पुलिस के मुताबिक, मामले में मुख्य आरोपी प्रविंद्र मांझी पर नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है. वहीं, आवेदन में जामुन मांझी पर पीड़िता के परिजनों को डराने-धमकाने और केस उठाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था.पुलिस ने बताया कि आरोपी परिवार और पीड़ित परिवार में परिवारिक संबंध भी है पुराना और जाना आना युवक प्रविंद्र मांझी का होता था. प्रेम प्रसंग का भी एंगल दिख रहा है. लेकिन चुकि पीड़िता नाबालिक है, ऐसे में मामला गम्भीर है. नाबालिग छात्रा को बाइक से ले जाने और ननिहाल में एक रात रख दुष्कर्म से जुड़ा है. इसीलिए तुरंत आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.दरभंगा से गिरीश कुमार की रिपोर्ट-
दरभंगा:बिहार केदरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) केMCH यानी मातृ एवं शिशु अस्पताल के वार्ड में देर रात करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट के कारण इलेक्ट्रिक पैनल में आग लग गई. आग लगते ही वार्ड में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई.घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन सक्रिय हुआ और एहतियातन वार्ड में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया. आग लगने के कारणMCH वार्ड की बिजली सेवा फिलहाल ठप है.बताया गया कि आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति फिलहाल सामान्य है. राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. अस्पताल प्रशासन की ओर से बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है.दरभंगा से गिरीश कुमार की रिपोर्ट
दरभंगा: जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र में अर्द्धवार्षिक परीक्षा देने जा रही छात्रा को बाइक से जबरन ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है. घटना किरतपुर अस्पताल के समीप की बताई जा रही है. मामले में पुलिस ने एक आरोपित और एक किशोर को पकड़ा है.पुलिस के अनुसार, छात्रा परीक्षा देने जा रही थी. इसी दौरान दोनों आरोपितों ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया और अपने साथ ले जाने लगे. छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे. लोगों को आता देखकर दोनों ने छात्रा को बाइक से नीचे गिरा दिया और वहां से फरार हो गए.घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किरतपुर गांव निवासी राजू सदा और एक किशोर को पकड़ा. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक भी जब्त कर ली है. राजू सदा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि किशोर को पर्यवेक्षण गृह में प्रस्तुत कराया गया.इधर, जमुई की किशोरी से जुड़े संवेदनशील वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के मामले में दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने भी सख्त निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने कहा कि पीड़िता का वीडियो शेयर करना, उसकी पहचान उजागर करना या उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाना कानूनन अपराध है.एसएसपी ने लोगों से अपील की कि ऐसे वीडियो को शेयर, कॉपी-पेस्ट या फॉरवर्ड न करें. किशोरी का नाम, पता, स्कूल और परिवार की जानकारी भी सार्वजनिक नहीं करने को कहा गया है.संजय कुमार की रिपोर्ट-
अभिनेता संजय मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन किया है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में संजय मिश्रा को फिल्म ‘भक्षक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। गुजरात के एकता नगर में मंगलवार, 22 सितंबर को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें रजत कमल प्रदान कर सम्मानित किया।संजय मिश्रा के लिए यह सम्मान इसलिए भी खास है, क्योंकि हिंदी सिनेमा में तीन दशक से अधिक लंबे करियर के बाद उन्हें पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। फिल्म ‘भक्षक’ में उन्होंने भास्कर सिन्हा का किरदार निभाया है। यह फिल्म मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले से प्रेरित है, जिसमें उनका किरदार मामले की पड़ताल में पत्रकार वैशाली सिंह का सहयोग करता है।संजय मिश्रा की जड़ें बिहार के दरभंगा जिले के मनीगाछी प्रखंड स्थित नारायणपुर गांव से जुड़ी हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय की ट्रेनिंग लेने के बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा और टेलीविजन में अपनी पहचान बनाई। ‘ऑफिस ऑफिस’ के शुक्लाजी से लेकर ‘आंखों देखी’, ‘मसान’ और ‘वध’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने सराहा है।इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बिहार से जुड़े अन्य लोगों को भी सम्मान मिला है। कमलेश कुमार मिश्रा और मीनती मिश्रा को फिल्म ‘काकोरी’ के लिए सम्मानित किया गया, जबकि संजीव श्रीवास्तव को हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।इस तरह अभिनय, फिल्म निर्माण और फिल्म समीक्षा के क्षेत्र में बिहार से जुड़े चार नामों ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। संजय मिश्रा का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार उनके लंबे फिल्मी सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आया है।
दरभंगा : बड़ी खबर दरभंगा से है जहां बहेड़ी थाना क्षेत्र के बघौल-अटहर मुख्य सड़क के बीच परवाहा बांध के पास बीती देर रात करीब 2 बजे शराब लदी ट्रक सड़क किनारे पलट गई. दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. देखते ही देखते ट्रक से शराब की बोतलें निकालने की होड़ मच गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. बताया जा रहा है कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के बघौल-अटहर मुख्यमार्ग पर ट्रक के पलटने के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और ट्रक में लदी शराब निकालने लगे. सूचना मिलने के बाद पुलिस करीब सुबह 6:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस के पहुंचने तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा थी. ट्रक का नंबर HR 45C 8635 है.दरभंगा से गिरीश कुमार की रिपोर्ट--
दरभंगा:बिहार के मद्य निषेध,उत्पाद शुल्क एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी ने आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र के उस बयान पर पलटवार किया है,जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन में आने की बात कही थी. मदन सहनी ने इस बयान को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे बचकाना हरकत बताया. मदन सहनी ने कहा कि भाई वीरेंद्र के इस तरह के बयान का दूर-दूर तक कोई औचित्य नहीं है और ना ही ऐसी कोई संभावना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे लोग एनडीए के साथ हैं और सम्राट चौधरी उनके मुख्यमंत्री हैं.मंत्री ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का निर्णय है कि वे एनडीए परिवार के साथ हैं. उनके नेतृत्व में ही एनडीए के सभी लोग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ मिलकर बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं. मदन सहनी ने कहा कि बिहार में चौतरफा विकास हो रहा है और आगे भी वे लोग एनडीए के साथ मिलकर काम करते रहेंगे.उन्होंने भाई वीरेंद्र पर तंज कसते हुए कहा कि वे इस तरह के बयान देते रहते हैं और शायद उन्हें अपने ही गठबंधन में मन नहीं लगता. उन्होंने कहा कि भाई वीरेंद्र अपने नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ भी बयान देते रहते हैं और उन्हें सलाह देते रहते हैं. मदन सहनी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि भाई वीरेंद्र विधानसभा सदस्य से ज्यादा सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं.
दरभंगा: बिहार के दरभंगा में17सितंबर से17अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर सरकारी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई है. प्रभारी मंत्री कुमार शैलेंद्र की अध्यक्षता में अंबेडकर सभागार में समीक्षा बैठक हुई,जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी,सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.अभियान के तहत विद्यालयों में चित्रांकन व भाषण प्रतियोगिता,आंगनबाड़ी केंद्रों पर दीप प्रज्वलन और जीविका दीदियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. जिला स्तर का मुख्य कार्यक्रम पोलो मैदान में आयोजित होगा.दरभंगा से गिरीश कुमार की रिपोर्ट--
दरभंगा:DMCHमें मरीज के परिजन औरPGडॉक्टर के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि मरीज के परिजन ने ड्यूटी पर तैनातPGडॉक्टर आशुतोष कुमार पर बेल्ट से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया. डॉक्टर पर हमले की खबर फैलते ही बड़ी संख्या मेंPGऔर जूनियर डॉक्टर इमरजेंसी विभाग पहुंच गए और सुरक्षा की मांग को लेकर इलाज ठप कर दिया.करीब आधे घंटे तक इमरजेंसी सेवा बाधित रही. सूचना मिलने परDMCHअधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा,प्राचार्य डॉ. यू.सी. झा और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. सदर डीएसपी शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि डॉक्टर के सिर में चोट आई है. आरोपी परिजन की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.बताया जा रहा है कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के जोरजा गांव निवासी मरीज पलटू लाल देव काDMCHके मेडिसिन विभाग में इलाज चल रहा था. इलाज में लापरवाही के आरोप को लेकर परिजनों की डॉक्टर से बहस हुई. इसी दौरान डॉ. आशुतोष कुमार के वहां से जाने के क्रम में पीछे से बेल्ट से हमला करने का आरोप है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दरभंगा: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से है जहां शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला किया गया. वहीं कुछ बदमाशों ने पुलिस कर्मी से धक्का मुक्की किया है. रैयाम के बंसरा ठीकरा टोल में पुलिस की टीम द्वारा छापेमारी के दौरान यह घटना हुई है. इस दौरान2 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है. बदमाशों ने ट्रैक्टर-जेसीबी से पुलिस वाहन को घेर कर हमला किया.मामले में पुलिस नेशराब तस्कर महावीर सहनी समेत10 लोगों कोगिरफ्तार कर लिया है.
दरभंगा: बिहार केदरभंगा मेंBDOआनंद कुमार विभूति के ठिकानों परEOUकी छापेमारी समाप्त हो गई है. छापेमारी खत्म होने के बादEOUकेDSPमिथिलेश कुमार जायसवाल ने मीडिया से बातचीत की और कार्रवाई से जुड़ी जानकारी साझा की.DSPने बताया कि मिली शिकायत और आय से अधिक संपत्ति से संबंधित सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई. दरभंगा स्थितBDOके आवास की तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान मिले हैं.तलाशी के दौरान घर से कीमती जेवरात से जुड़े कागजात बरामद किए गए हैं. इनमें ब्रांडेड दुकानों से खरीदे गए जेवरात के बिल और अन्य दस्तावेज शामिल हैं. इसके अलावा कई बैंकों केATMकार्ड और बैंक से संबंधित डिटेल भी जांच टीम को मिली है.EOUकी टीम नेBDOके कार्यालय में भी छापेमारी और दस्तावेजों की जांच की.DSPके मुताबिक,शिकायत में आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने से संबंधित जानकारी मिली थी,जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है.छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद संपत्ति और दस्तावेजों का संबंध मामले से किस तरह है.
दरभंगा: बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से है जहांबहादुरपुर प्रखंड केBDO आनंद कुमार विभूति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई यानीEOU नेबड़ी कार्रवाई की है.EOU की टीम नेBDO केपांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है.बहादुरपुर प्रखंड के जनकपुरी मोहल्ला स्थित किराए के आवास और कार्यालय समेत अलग-अलग ठिकानों पर मंगलवार कोEOU की टीम तलाशी ले रही है. आवास परBDO आनंद कुमार विभूति मौजूद नहीं हैं. वहीं, उनकी पत्नी सेEOU की टीम पूछताछ कर रही है.जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर केBDO कार्यालय में भीEOU की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है. आनंद कुमार विभूति का कुछ महीने पहले ही मुजफ्फरपुर के कांटी से तबादला होकर बहादुरपुर प्रखंड मेंBDO के पद पर तैनाती हुई थी.निगरानी विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आनंद कुमार विभूति के खिलाफ उनकी ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिला है. जांच में1करोड़71लाख84हजार रुपये से अधिक की संपत्ति ज्ञात आय से अधिक पाए जाने की बात कही गई है, जो उनकी ज्ञात आय से करीब121.87प्रतिशत अधिक बताई गई है.EOU की यह कार्रवाई विभागीय शिकायत के आधार पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है. फिलहाल अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी और पूछताछ जारी है. छापेमारी पूरी होने के बाद बरामदगी और अन्य संपत्तियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है.
दरभंगा: मुंबई से दरभंगा आने वालीSG-115फ्लाइट में उड़ान भरने से ठीक पहले एक80वर्षीय बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई. महिला की शुगर लो होने की जानकारी सामने आने के बाद विमान के अंदर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मुंबई एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की टीम को विमान के अंदर बुलाया गया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,विमान दरभंगा के लिए टेक ऑफ करने की तैयारी में था. इसी दौरान बुजुर्ग महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई. महिला की हालत को देखते हुए विमान को रोक दिया गया और चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर उनकी प्रारंभिक जांच की.जांच के बाद चिकित्सकों की सलाह पर महिला को विमान से उतार लिया गया,ताकि उनका समुचित उपचार और निगरानी की जा सके. इस दौरान विमान में सवार अन्य यात्रियों को करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा.बुजुर्ग महिला को मुंबई एयरपोर्ट पर उतारने और आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी करने के बादSG-115फ्लाइट ने दरभंगा के लिए उड़ान भरी और यात्रियों को लेकर दरभंगा पहुंची. घटना के कारण यात्रियों को कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा.
दरभंगा : आधुनिक शिक्षा के बढ़ते प्रभाव और सरकारी स्तर पर अपेक्षित सहयोग की कमी के बीच संस्कृत शिक्षा को नई दिशा देने की कवायद तेज हो गई है. बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड अब संस्कृत शिक्षा के विस्तार के साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए कई नई पहल करने की तैयारी में है.दरभंगा पहुंचे बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा ने कहा कि आने वाले दिनों में संस्कृत शिक्षा से डेढ़ लाख विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. इसके साथ ही संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था भी शुरू की जाएगी.दरअसल,दरभंगा जिला संस्कृत प्राथमिक सह माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों के वेतन,पेंशन और संस्कृत विद्यालयों के आधारभूत ढांचे में सुधार को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई. कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 35 शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया.इस अवसर पर मृत्युंजय झा ने कहा कि बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड प्रदेश में संस्कृत शिक्षा की तस्वीर बदलने के लिए लगातार काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि नियोजित और नियमित शिक्षकों के वेतन तथा पेंशन से जुड़े मामलों को राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया है.उन्होंने बोर्ड की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि मात्र 27 दिनों के भीतर 87 प्रतिशत परीक्षा परिणाम जारी करना बोर्ड की बड़ी उपलब्धि है. विद्यार्थियों को एक और मौका देने के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा की शुरुआत भी की गई है.बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि संस्कृत शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक सरकारी वेबसाइटbsseb.bihar.gov.inशुरू की गई है. आने वाले समय में इस वेबसाइट के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी,जिससे संस्कृत शिक्षा को तकनीक से जोड़ने में मदद मिलेगी.उन्होंने कहा कि करीब 27 वर्षों बाद संस्कृत पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम में कर्मकांड,ज्योतिष और आयुर्वेद जैसे व्यावहारिक विषयों को शामिल किया गया है,ताकि संस्कृत शिक्षा को वर्तमान समय की जरूरतों से जोड़ा जा सके. मृत्युंजय झा ने बताया कि प्रदेश के 50 संस्कृत विद्यालयों को मॉडल 10+2 स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना है. इसके लिए केंद्र सरकार से प्रत्येक विद्यालय के लिए दो करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर बजट का प्रस्ताव भी भेजा गया है.बोर्ड की इन पहलों से संस्कृत शिक्षा से जुड़े शिक्षाविदों और शिक्षकों में उत्साह देखने को मिल रहा है. कार्यक्रम में संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य अरूण झा,शिक्षाविद डॉ. अनिल कुमार ईश्वर,प्रो. विजय मिश्रा,प्रो. भवेश्वर सिंह,सी.ए. आदित्य झा,दरभंगा जिला संस्कृत शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित कुमार दुबे,सचिव समीर कुमार सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे.
दरभंगा: बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने अपने विधानसभा क्षेत्र बहादुरपुर के खराजपुर गांव के मोनू आत्महत्या मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि बिहार में कई जगहों पर लोगों को अपराधियों से ज्यादा पुलिस से भय महसूस होता है.उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारी, दारोगा और पुलिसकर्मी आम लोगों से अवैध वसूली और भयादोहन करते हैं.मंत्री मदन सहनी ने दरभंगा पुलिस से लेकर बिहार के डीजीपी तक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ और ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगी तो जनप्रतिनिधियों को भी इस मामले में गंभीरता से कुछ सोचना पड़ेगा.दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर गांव में 20 वर्षीय युवक मोनू की आत्महत्या से जुड़ा है. आरोप है कि चोरी के मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस की ओर से उस पर दूसरे मामले में फंसाने का दबाव बनाया गया और कथित तौर पर दो से तीन लाख रुपये की मांग की गई. बताया जा रहा है कि सादे लिबास में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मोनू के पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया था,लेकिन उस समय उसे गिरफ्तार नहीं किया गया.परिजनों का आरोप है कि सादे लिबास में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मोनू को दूसरे मामले में फंसाने का डर दिखाकर कथित तौर पर रुपये की मांग की थी. आरोप है कि अगले दिन पुलिसकर्मी रुपये लेने पहुंचने वाले थे,लेकिन उससे कुछ मिनट पहले ही मोनू ने घर में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी.घटना के दौरान सादे लिबास में बिना नंबर वाली दो बाइक से तीन पुलिसकर्मियों के पहुंचने और परिवार के लोगों के साथ झड़प होने का भी आरोप लगाया गया है. इसके बाद सादे लिबास में दो पुलिसकर्मी बाइक से दोबारा पहुंचे. आरोप है कि दोनों ने अचानक पिस्टल निकालकर लोगों की ओर फायरिंग की.फायरिंग से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आने की बात कही जा रही है.मौके पर एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया. उस समय एसडीपीओ ने फायरिंग के आरोप से इनकार किया था. वहीं,पुलिस पर मुकदमे में फंसाए जाने के दबाव के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का आरोप भी परिजनों और स्थानीय लोगों की ओर से लगाया गया.मंत्री मदन सहनी ने इस पूरे मामले पर दरभंगा के एसएसपी से व्यक्तिगत रूप से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दरभंगा पुलिस की कार्यशैली के साथ-साथ भारत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरोपी डीएसपी की पोस्टिंग को लेकर भी सवाल उठाए और पुलिस प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग की।मंत्री के इन आरोपों के बाद मोनू आत्महत्या मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है. अब नजर इस बात पर है कि पुलिस प्रशासन इस पूरे प्रकरण की जांच किस स्तर पर करता है और सामने आए आरोपों की सच्चाई क्या निकलकर सामने आती है.
गया:जिले के गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में रविवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट मूल की इकाई की विस्तारित बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इंदल पासवान ने की। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई और पुरानी जिला कमेटी को भंग कर नई 13 सदस्यीय तदर्थ कमेटी का गठन किया गया।बैठक में सर्व शिक्षा अभियान के तहत वेतन पाने वाले शिक्षकों के पिछले तीन महीने से लंबित वेतन भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। मकान का किराया, बच्चों की स्कूल फीस, बैंक लोन की किस्त और गंभीर बीमारी के इलाज जैसे जरूरी खर्चों को पूरा करने में उन्हें परेशानी हो रही है।शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से *तीन दिनों के अंदर जिले के सभी शिक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। संघ नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो जिले के शिक्षक धारावाहिक आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। नेताओं ने कहा कि आंदोलन की स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी पूरी जवाबदेही शिक्षा विभाग के अधिकारियों की होगी।बैठक में शिक्षा विभाग के कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, एरियर भुगतान में मनमानी समाप्त करने, विशिष्ट शिक्षकों को वेतन वृद्धि का लाभ देने, सेवांत लाभ का समय पर भुगतान करने सहित अन्य मांगों को भी प्रमुखता से उठाया गया।बैठक के दौरान पुरानी कमेटी को भंग कर सर्वसम्मति से 13 सदस्यीय नई तदर्थ जिला कमेटी का गठन किया गया। *अरविंद प्रसाद को जिला अध्यक्ष, प्रमोद कुमार प्रभाकर को जिला सचिव, शंकर कुमार को कोषाध्यक्ष, मुन्ना कुमार को प्रमंडलीय संयोजक और अभय कुमार को राज्य सचिव* बनाया गया।वहीं, संयुक्त सचिव के पद पर डॉ. विनय पासवान, विनय कुमार, कुमारी सपना, रमेश कुमार और मोहम्मद मुर्तजा अहमद को मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष के पद पर जयंत कुमार, कपिल प्रसाद, रामस्वरूप सिंह, प्रमोद कुमार पासवान और विजय कुमार चौधरी को जिम्मेदारी दी गई।बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में राज्य अध्यक्ष बच्चू कुमार, राज्य कोषाध्यक्ष राम उदय कुमार और जहानाबाद से संघर्ष अध्यक्ष अरविंद कुमार राकेश मौजूद रहे। बैठक में शिक्षक नेताओं ने कहा कि नई कमेटी शिक्षकों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर मजबूती से संघर्ष करेगी।