Hindi News / BDO आनंद कुमार के ठिकानों पर EOU की छापेमारी खत्म, जेवर के कागजात...

BIG NEWS : BDO आनंद कुमार के ठिकानों पर EOU की छापेमारी खत्म, जेवर के कागजात और कई ATM कार्ड बरामद

Edited By:  |
big news big news

दरभंगा: बिहार केदरभंगा मेंBDOआनंद कुमार विभूति के ठिकानों परEOUकी छापेमारी समाप्त हो गई है. छापेमारी खत्म होने के बादEOUकेDSPमिथिलेश कुमार जायसवाल ने मीडिया से बातचीत की और कार्रवाई से जुड़ी जानकारी साझा की.

DSPने बताया कि मिली शिकायत और आय से अधिक संपत्ति से संबंधित सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई. दरभंगा स्थितBDOके आवास की तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान मिले हैं.

तलाशी के दौरान घर से कीमती जेवरात से जुड़े कागजात बरामद किए गए हैं. इनमें ब्रांडेड दुकानों से खरीदे गए जेवरात के बिल और अन्य दस्तावेज शामिल हैं. इसके अलावा कई बैंकों केATMकार्ड और बैंक से संबंधित डिटेल भी जांच टीम को मिली है.

EOUकी टीम नेBDOके कार्यालय में भी छापेमारी और दस्तावेजों की जांच की.DSPके मुताबिक,शिकायत में आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने से संबंधित जानकारी मिली थी,जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है.

छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद संपत्ति और दस्तावेजों का संबंध मामले से किस तरह है.