दरभंगा:DMCHमें मरीज के परिजन औरPGडॉक्टर के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि मरीज के परिजन ने ड्यूटी पर तैनातPGडॉक्टर आशुतोष कुमार पर बेल्ट से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया. डॉक्टर पर हमले की खबर फैलते ही बड़ी संख्या मेंPGऔर जूनियर डॉक्टर इमरजेंसी विभाग पहुंच गए और सुरक्षा की मांग को लेकर इलाज ठप कर दिया.
करीब आधे घंटे तक इमरजेंसी सेवा बाधित रही. सूचना मिलने परDMCHअधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा,प्राचार्य डॉ. यू.सी. झा और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. सदर डीएसपी शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि डॉक्टर के सिर में चोट आई है. आरोपी परिजन की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
बताया जा रहा है कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के जोरजा गांव निवासी मरीज पलटू लाल देव काDMCHके मेडिसिन विभाग में इलाज चल रहा था. इलाज में लापरवाही के आरोप को लेकर परिजनों की डॉक्टर से बहस हुई. इसी दौरान डॉ. आशुतोष कुमार के वहां से जाने के क्रम में पीछे से बेल्ट से हमला करने का आरोप है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
