
रविवार, 20 सितंबर 2026
Liveमधेपुरा:भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को मधेपुरा पहुंचे. उन्होंने स्थानीय अतिथिशाला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्र और बिहार सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. देश की जीडीपी7.8प्रतिशत तक पहुंचना इसका प्रमाण है.उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है. बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार विकास और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे रही है.संजय सरावगी ने कहा कि‘सहयोग पोर्टल’के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान किया जा रहा है. यदि किसी अधिकारी द्वारा समस्या के समाधान के नाम पर खानापूर्ति किए जाने की शिकायत मिलती है,तो उसके लिए भी अलग व्यवस्था की गई है. मुख्यमंत्री स्वयं ऐसे मामलों की निगरानी कर रहे हैं. ब्रिक्स सम्मेलन को बताया भारत की बड़ी उपलब्धिब्रिक्स सम्मेलन को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत में इसका आयोजन होना देश की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि दुनिया के प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्षों का भारत पहुंचना देश के लिए बड़ी उपलब्धि और गौरव की बात है.फरक्का संधि पर विपक्ष को घेराफरक्का संधि के मुद्दे पर संजय सरावगी ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिस समय यह संधि हुई थी,उस समय आज सवाल उठाने वाले लोग इस मुद्दे पर कुछ नहीं कर रहे थे. आज राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को उठाया जा रहा है.बख्तियारपुर का नाम बदलने के सवाल पर बोले- नाम बदला जाना चाहिएबख्तियारपुर का नाम बदलकर‘नीतीशपुर’किए जाने की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय सरावगी ने कहा कि“बख्तियार आक्रामक था,उनका नाम तो बदलना ही चाहिए.”उनके इस बयान के बाद यह मुद्दा भी चर्चा में आ गया है.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही है और विकास कार्यों को आगे भी गति दी जाएगी.मधेपुरा से राजीव रंजन की रिपोर्ट--
मधेपुरा : बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा से है जहां गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के बभनी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय दाहा में शनिवार को मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब पांच दर्जन बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. बच्चों ने पेट दर्द और सिर में चक्कर आने की शिकायत की. इसके बाद अभिभावकों ने आनन-फानन में बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में भर्ती कराया. फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है.छात्र-छात्राओं श्रीवास्तव कुमार,रूपक कुमार,साक्षी कुमारी,सरस्वती कुमारी,लक्ष्मी कुमारी और अभिमन्यु कुमार समेत अन्य बच्चों ने आरोप लगाया कि खिचड़ी खाने के कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. बच्चों का दावा है कि भोजन की थाली में मरी हुई छिपकली भी मिली थी.बच्चों ने आरोप लगाया कि छिपकली मिलने की जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापिका और रसोइया को दी गई. लेकिन कथित तौर पर उन्हें चुप रहने के लिए कहा गया. आरोप है कि इसके बाद खिचड़ी को फेंक दिया गया और विद्यालय में तत्काल छुट्टी कर दी गई. बच्चों के अनुसार,छुट्टी के बाद विद्यालय के मुख्य गेट में ताला लगाकर शिक्षक वहां से चले गए. घटना की जानकारी मिलते ही अभिभावकों में हड़कंप मच गया और वे अपने बच्चों को लेकर सीएचसी पहुंचे. बड़ी संख्या में बच्चों के एक साथ अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य केंद्र में भी अफरा-तफरी का माहौल हो गया.विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी ने बताया कि शनिवार दोपहर बच्चों को खिचड़ी परोसी गई थी. बच्चों ने भोजन करने के बाद अपने-अपने घर का रुख किया. घर पहुंचने के कुछ देर बाद कई बच्चों ने पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत मिली.इस संबंध में डीपीओ रवि शास्त्री ने बताया कि सभी बच्चों की स्थिति अब सामान्य है. विद्यालय की जांच कराई जाएगी और जांच में यदि किसी की लापरवाही या दोष सामने आता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद विद्यालय में बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और भोजन तैयार करने की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. अभिभावकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.मधेपुरा से राजीव रंजन की रिपोर्टर --
मधेपुरा:सावन की पहली सोमवारी पर बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. रात दो बजे से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े हैं. इसके बाद श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा. सुबह सात बजे तक 30 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर चुके हैं. आज पूरे दिन करीब एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद हैं.मंदिर परिसर में सोमवार सुबह से ही हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा.श्रद्धालु पैदल, बाइक और चारपहिया वाहनों से महादेवपुर घाट और सुल्तानगंज सहित विभिन्न स्थानों से गंगाजल लेकर बाबा सिंहेश्वरनाथ के दरबार पहुंचे. रात एक बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था और करीब ढाई बजे तक पूरा पंडाल श्रद्धालुओं की भीड़ से पटा रहा.मंदिर के व्यवस्थापक भावेश कुमार ने बताया कि सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पूरे पंडाल में पंखे, कूलर और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है. बैरिकेडिंग के जरिए श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा है. जबकि, जलाभिषेक के बाद निकासी के लिए अलग मार्ग बनाया गया है.श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए इस बार भी अर्घा के माध्यम से जलाभिषेक कराया जा रहा है. सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं को मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है.सावन की पहली सोमवारी पर बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा पड़ोसी राज्यों और नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा सिंहेश्वरनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे हैं. श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है.प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और कतारबद्ध व्यवस्था की गई थी,लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण अस्थाई बैरिकेडिंग टूट गई. हालांकि प्रशासन ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया.
मधेपुरा:सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मधेपुरा जिले के तीन थानाध्यक्षों को शुक्रवार को पुलिस लाइन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी गई. जैसे ही तीनों पुलिस अधिकारियों के पार्थिव शरीर पुलिस लाइन पहुंचे, पूरा माहौल गमगीन हो उठा. पुलिस पदाधिकारी, जवान, प्रशासनिक अधिकारी और परिजन अपने आंसू नहीं रोक सके.बीती रात सड़क हादसे में तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत हो गई थी. बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की रात हुए भीषण सड़क हादसे में रतवारा थानाध्यक्ष सजन कुमार, अरार थानाध्यक्ष अमरेंद्र ज्ञानेंद्र तथा बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार की मौत हो गई थी. हादसे में वाहन चालक की भी जान चली गई थी. सभी पुलिस पदाधिकारी पटना से प्रशिक्षण प्राप्त कर मधेपुरा लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुई.पोस्टमार्टम के बाद तीनों अधिकारियों के पार्थिव शरीर को मधेपुरा पुलिस लाइन लाया गया, जहां कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष, जिलाधिकारी अभिषेक रंजन, पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह, डीएसपी प्रवेंद्र भारती, उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार, ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा, प्रशिक्षु डीएसपी नुरुल हक, डीएसपी मुख्यालय सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस कांस्टेबलों ने भी अपने दिवंगत अधिकारियों को नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस दौरान पूरे परिसर में शोक और संवेदना का माहौल व्याप्त रहा.श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद तीनों दिवंगत पुलिस अधिकारियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके उपरांत उनके पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक आवास के लिए रवाना किया गया. इस दौरान मौजूद परिजनों की आंखें नम थी. माता-पिता, भाई और अन्य स्वजन बार-बार भावुक होकर बदहवास हो जा रहे थे. अधिकारियों ने उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया. इस अवसर पर डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि यह केवल तीन पुलिस अधिकारियों का नहीं, बल्कि पूरे पुलिस परिवार का अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस महकमा दिवंगत अधिकारियों के परिवारों के साथ खड़ा है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. हादसे में जान गंवाने वाले रतवारा थानाध्यक्ष सजन कुमार, रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन के निवासी तथा वर्ष 2018 बैच के अधिकारी थे. अरार थानाध्यक्ष अमरेंद्र ज्ञानेंद्र कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत आजमपुर गोला के निवासी एवं वर्ष 2009 बैच के अधिकारी थे. बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार कैमूर जिले के निवासी तथा वर्ष 2018 बैच के पुलिस पदाधिकारी थे. वहीं चालक उदाकिशुनगंज के रहने वाले थे. तीनों अधिकारियों के असामयिक निधन से मधेपुरा जिला पुलिस बल में शोक की लहर है. पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने अपने साथियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित व्यक्तित्व को याद किया.मधेपुरा से राजीव रंजन की रिपोर्ट-
मधेपुरा: बड़ी खबरमधेपुरा से है जहां पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को ध्वस्त कर दिया. एसटीएफ की सटीक इनपुट पर की गई कार्रवाई में 2 शातिर अपराधियों को उस समय दबोचा गया,जब वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे. गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने अवैध हथियार,कारतूस,लूट की नकदी और संदिग्ध बाइक भी बरामद की है.बताया जा रहा है कि5मई की शाम मिली पुख्ता सूचना के अनुसार सिहेश्वर थाना क्षेत्र के ललटू कुमार दास और मौसम कुमार भर्राही थाना क्षेत्र के महेशुआ चौड़ा नहर पुल के पास अपने साथियों के साथ जुटे थे और किसी बड़ी घटना की साजिश रच रहे थे. एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी,एसटीएफ और तकनीकी टीम ने त्वरित घेराबंदी कर दोनों को मौके से धर दबोचा.तलाशी में दो देसी कट्टा,जिंदा कारतूस,खोखा, 13,200रुपये नकद,दो मोबाइल और बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई,जिसमें फर्जी नंबर प्लेट छुपाकर रखा गया था. इसको लेकर भर्राही थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि पुलिस को इन अपराधियों की गतिविधियों की पहले से सूचना थी. समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी घटना को टाल दिया गया. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है. दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है,जिन पर हत्या,लूट समेत कई संगीन केस दर्ज हैं.मधेपुरा से राजीव रंजन की रिपोर्ट -
मधेपुर: जिला मुख्यालय से सटे साहुगढ़ में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पुल धंस जाने से साहुगढ़,भेलवा,घैलाढ़ समेत दर्जनों गांवों का संपर्क मधेपुरा से टूट गया. बताया जाता है कि यह पुल करीब 60 वर्ष पुराना था और काफी दिनों से जर्जर स्थिति में था.घटना के संबंध में सहायक अभियंता पुनेश्वर यादव ने बताया कि पुल पर पूर्व से ही भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई थी. इसके बावजूद शुक्रवार की रात एक भारी वाहन के गुजरने से पुल पूरी तरह ध्वस्त हो गया. घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम संतोष कुमार एवं ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. प्रशासन द्वारा आवागमन बहाल करने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करने की कवायद शुरू कर दी गई है.इधर,अभियंत्रण विभाग के अनुसार पुल के समीप ही नए पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है,जहां फिलहाल पिलर निर्माण का कार्य किया जा रहा है. विभाग का कहना है कि नए पुल के निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा.पुल ध्वस्त होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर बैरिकेडिंग कर यातायात को पूरी तरह रोक दिया है. साथ ही,अस्थायी डायवर्जन निर्माण का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है,ताकि लोगों को आवागमन में कठिनाई न हो.स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पुल की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार विभाग को अवगत कराया गया था,लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं होने के कारण यह घटना घटी. फिलहाल क्षेत्र में आवागमन बाधित है और लोग वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेने को विवश हैं.मधेपुरा से राजीव रंजन की रिपोर्ट--
मधेपुरा:जिले में संदिग्ध हालत में एक युवती की मौत का मामला सामने आया है. मधेपुरा जिला मुख्यालय के वार्ड संख्या 4 में रविवार को युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला है. इधर, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. इस घटना सेइलाके में सनसनी फैल गई है.मधेपुरा में रहकर जीएनएम की पढ़ाई कर रही रूबी कुमारी का सव मिलने की सूचना पर परिजन में हड़कंप मच गया. परिजनों का आरोप है कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था, जबकि अंदर युवती का पैर जमीन से सटा हुआ था. इस स्थिति को देखकर उन्होंने हत्या की आशंका जताई है. उनका कहना है कि किसी ने हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है.परिजनों ने यह भी बताया कि रूबी कुमारी अमित कुमार नाम के युवक से बातचीत करती थी. दोनों के बीच शादी तय हो चुकी थी और परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थी. ऐसे में अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. परिवार के अन्य सदस्य न्याय की मांग कर रहे हैं.घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले को गंभीरता लोतो हुए जांच में जुट गई है और हर पहलू पर छानबीन कर रही.
मधेपुरा : बड़ी खबर मधेपुरा से है जहां उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 स्थित लोनिया चक मुहल्ला में शुक्रवार की शाम भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग लगने से करीब 14 परिवारों के घर जलकर राख हो गए और लगभग 50 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है. आग इतनी तेजी से फैली कि एक घर से शुरू होकर पूरे मुहल्ले को अपनी चपेट में ले लिया.जानकारी के अनुसार,आग की शुरुआत गुड्डू ठाकुर नामक व्यक्ति के घर से हुई,जहां चूल्हे पर नाश्ता बनाया जा रहा था. इसी दौरान निकली चिंगारी ने फूस के घर को आगोश में ले लिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.इस घटना में जिन लोगों के घर जले उनमें अरुण ठाकुर,वरुण ठाकुर,कैलाश ठाकुर,तरुण ठाकुर,गुड्डू ठाकुर,संजय ठाकुर,बुलटन ठाकुर,गोपाल मंडल,सनोज मंडल,राजेंद्र मंडल और रामप्रवेश मंडल सहित अन्य परिवार शामिल हैं. सभी पीड़ितों का घर और उसमें रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया.घटना के संबंध में सनोज मंडल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपये नकद और करीब ढाई लाख रुपये के जेवर घर में रखे थे,जो आग में जल गए. 15 तारीख को होने वाला तिलक समारोह अब संकट में पड़ गया है. अन्य पीड़ितों के भी नगदी,कपड़े,अनाज,बर्तन और फर्नीचर जल जाने से उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है.घटना के बाद स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए और चापाकल व मोटर की मदद से प्रयास किया. सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.सूचना पर बीडीओ सह प्रभारी सीओ गुलजारी कुमार पंडित मौके पर पहुंचे और राजस्व कर्मचारी को भेजकर क्षति का आकलन शुरू कराया.वहीं वार्ड पार्षद अजय मंडल,रमण कुमार राणा,नित्यानंद यादव,संतोष मंडल,अभिनंदन साह,नितीश राणा,पूर्व मुखिया उमेश यादव,बबलू यादव,अरुण मंडल और जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल भी घटना स्थल पर पहुंचे. सभी जनप्रतिनिधियों ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है.मधेपुरा से राजीव रंजन की रिपोर्ट--
मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति-पत्नी ने खुद को उच्च अधिकारी बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाया और लाखों रुपये की ठगी कर ली. इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.जानकारी के मुताबिक,आरोपी सन्नी कुमार राय अपनी पत्नी श्रद्धांजली देवी को आईएएस अधिकारी बताता था,जबकि खुद वर्दी पहनकर उसका बॉडीगार्ड बनता था. दोनों एक लग्जरी गाड़ी में घूमते थे,जिस पर‘प्रधान सचिव’का फर्जी बोर्ड लगा होता था. उनके इस रौब और दिखावे के कारण लोग आसानी से उनके झांसे में आ जाते थे.पीड़ित नारायण यादव ने बताया कि वर्ष 2025 में सिंहेश्वर में आयोजित एक सत्संग कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात इस दंपति से हुई थी. बातचीत के दौरान जब आरोपियों को पता चला कि वह ठेकेदारी का काम करता है,तो उन्होंने सरकारी ठेके दिलाने का भरोसा दिया. इसके बाद अलग-अलग बहानों से करीब 34.74 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए.जब लंबे समय तक कोई ठेका नहीं मिला,तो पीड़ित को शक हुआ और उसने अपने पैसे वापस मांगे. आरोप है कि इस पर दंपति ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए.पीड़ित की शिकायत पर मधेपुरा सदर थाना में मामला दर्ज किया गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया,जिसने जांच के दौरान पाया कि आरोपी पहले भी ठगी के मामलों में शामिल रह चुके हैं. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को पटना से गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी कार और लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया है.फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है.संजय कुमार की रिपोर्ट--
मधेपुरा :बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा से है जहांविजिलेंस की टीम ने मंगलवार को पुरैनी थाना में पदस्थापित एसआई को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने जमीन से संबंधित जांच प्रतिवेदन भेजने के लिए एक व्यक्ति से घूस मांगा था.मामले में निगरानी विभाग के डीएसपी आसिफ इकबाल मेंहदी ने बताया कि परिवादी औराय निवासी वशिष्ठ कुमार वर्मा ने 20 मार्च को आवेदन दिया था. आरोप था कि अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय से जमीन से संबंधित जांच प्रतिवेदन मांगा गया था. थानाध्यक्ष ने जांच का आदेश पुरैनी थाना एसआई अनिल कुमार सिंह को जांच का निर्देश दिया था, लेकिन उन्होंने जांच नहीं किया. इसके बाद निगरानी की टीम ने मंगलवार को एसआई को 7 हजार रुपए घूस लेते थाना के बगल में चौक से गिरफ्तार किया . निगरानी डीएसपी ने बताया कि आरोपी एसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब आगे की कार्रवाई के लिए पटना ले जाया जाएगा.मधेपुरा से राजीव रंजन की रिपोर्ट--
मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,जहां देवर और भौजाई की जबरन शादी कराए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा नशे की हालत में बेसुध है,इसके बावजूद शादी की रस्में पूरी कराई जा रही है.यह मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है. काशीपुर निवासी स्वर्गीय तारिणी प्रसाद शाह के पुत्र राजेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर अपने भाई मुकेश कुमार के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि मुकेश कुमार की जबरन शादी उनके ही बड़े भाई की पत्नी के साथ कुमारखंड थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में कराई जा रही थी.बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा था. इसी बीच महिला के मायके वालों पर आरोप लगा है कि उन्होंने मुकेश कुमार को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी शादी कराने की कोशिश की. हैरानी की बात यह है कि महिला की एक8साल की बेटी भी है.घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वीडियो में देखा जा रहा है कि युवक होश में नहीं है,जबकि पंडित मंत्रोच्चार कर रहे हैं और आसपास मौजूद लोग जल्दबाजी में शादी कराने में जुटे हैं.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को बरामद कर थाने लाया. मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.मधेपुरासे राजीव रंजन की रिपोर्ट--
मधेपुरा: बड़ी खबर बिहार केमधेपुरा से है जहां शुक्रवार देर रात अरार पुल के पास कार अनियंत्रित होकर अचानक पोल को तोड़ते हुए नदी में गिर गई. हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौत होने की आशंका है. घटना के बाद अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं,जबकि एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है.बताया जा रहा है कि सभी लोग ग्वालपाड़ा से मेला देखकर मधेपुरा लौट रहे थे. वे शुक्रवार रात करीब 9 बजे स्टेशन चौक से निकले थे. इसी दौरान देर रात लगभग एक बजे अरार पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पोल को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी. घटना की सूचना मिलते ही अरार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद अब तक तीन शवों को बाहर निकाला गया है, जबकि चौथे व्यक्ति की तलाश जारी है.मृतकों में मधेपुरा स्टेशन चौक वार्ड-23 निवासी स्व. विमल यादव के पुत्र घनश्याम कुमार (28), सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा निवासी मनोज कुमार के बेटे अंकित कुमार (26), सौर बाजार थाना क्षेत्र के दो निवासी प्रमोद यादव के बेटे वसंत कुमार (23) की पहचान हो चुकी है. चौथे की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. उसकी तलाश जारी है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को भी नदी से बाहर निकाल लिया है और मामले की जांच जारी है. स्थानीय प्रशासन द्वारा लापता व्यक्ति की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं.मधेपुरा से राजीव रंजन की रिपोर्ट---
मधेपुरा: बड़ी खबर बिहार केमधेपुरा से है जहां जिले के भर्राही थाना क्षेत्र स्थित मुरहो में गुरुवार को दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट की बड़ी घटना सामने आई है. हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में घुसकर फायरिंग की और लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए.1लाख30हजार रुपयेबैंक के ब्रांच मैनेजर शिव कुमार के मुताबिकदोपहर करीब साढ़े12बजे तीन अपराधी बैंक में घुसे,जिनमें एक गेट पर ही खड़ा रहा. बदमाशों ने पहले बैंक में मौजूद ग्राहकों को बाहर निकाल दिया और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की. इसके बाद उन्होंने लॉकर में रखे करीब1लाख30हजार रुपये लूट लिए.घटना के समय बैंक का सीसीटीवी कैमरा मेंटेनेंस के कारण बंद था,जिससे अपराधियों की पहचान में मुश्किलें आ सकती है. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.घटना की सूचना मिलते ही भर्राही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि बैंक मैनेजर के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.दिनदहाड़े फायरिंग के साथ बैंक लूट की इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.संजय कुमार की रिपोर्ट--
मधेपुरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा में ड्यूटी पर तैनात एसआइ कौशलेंद्र सिंह की मंगलवार देर रात तबीयत बिगड़ने से इलाज के दौरान मौत हो गई. यह घटना बीती रात 11.35 बजे की है.उदाकिशुनगंज थाना में पदस्थापित एसआइ कौशलेंद्र सिंह की मुख्यमंत्री कारकेड में वार्निंग ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त किए गए थे. वे जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के मिसरबीघा के रहने वाले थे.बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम की ड्यूटी के बाद कौशलेंद्र सिंह विश्राम करने चले गए थे. इसी बीच उन्हें बेचैनी की शिकायत होने पर उन्हें सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. कौशलेंद्र सिंह वर्दी में ही थे. घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे मुख्यालय डीएसपी रवि भूषण ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वार्निंग ड्यूटी में एसआइ कौशलेंद्र की प्रतिनियुक्ति थी. घटना दुखद है. स्वजन को सूचना दी जा रही है. उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि एसआई कौशलेंद्र सिंह पूर्व से हार्ट और बीपी के मरीज थे.मधेपुरासे राजीवरंजन की रिपोर्ट--
मधेपुरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत मंगलवार को मधेपुरा पहुंचे. उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजद रहे. मुख्यमंत्री ने मधेपुरा में 216 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई 158 योजनाओं का उद्घाटन किया. इसके साथ ही 86 करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया.मंच पर सीएम के साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी, लेसी सिंह, नरेंद्र नारायण यादव समेत अन्य मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पहले बिहार में कोई काम नहीं होता था, हमलोगों की जब से सरकार बनी है तब से हर क्षेत्र में काम हो रहा है. अपराध पर रोक लगी है. सड़कें बनी है. शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली की गई.पहले स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल खराब था. सुविधा नहीं रहने के कारण लोग अस्पताल नहीं जाते थे. 2006 से ही अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ी है. पहले मात्र 6 मेडिकल कॉलेज थी. इसकी संख्या बढ़ाई गई है. पीएमसीएच में 5400 बेड की व्यवस्था की गई है. पांच पुराने मेडिकल कॉलेज में 2500 बेड की व्यवस्था की जाएगी. आईजीआईएमएस में काफी काम करवाएं हैं. यहां 3 हजार बेड बढ़ाया जाएगा. सड़कों, पुल पुलियों का निर्माण कराया गया. रेल ओवर ब्रिज, बाईपास रोड का निर्माण कराया गया. राज्य के सबसे दूर के इलाके से मात्र 5 घंटा में पटना पहुंचा जा सकता है. कृषि के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है. किसानों की आय बढ़ी है. मछली पालन के क्षेत्र में बिहार आत्मनिर्भर बना. सात निश्चय एक, दो और तीन के तहत काफी काम किया गया.2018 में हर घर बिजली पहुंचाई गई. घरेलु उपभोक्ताओं को मुफ्त में बिजली दी जा रही है. सरकार के तरफ से सभी इच्छुक लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगाया जाएगा. 50 लाख घरों पर सोलर लगाने की स्वीकृति मिली है.
मधेपुरा: बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा से है जहां जिले के चौसा प्रखंड के लभगरिया टोला वार्ड संख्या–10 में बुधवार देर रात करीब 11 बजे बिजली की शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. आग में झुलसे से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पिता ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं एक बच्ची घायल है जिसका इलाज अस्पताल में हो रहा है. बताया जा रहा है कि चौसा प्रखंड के लभगरिया टोला वार्ड संख्या–10 में घर के पास से गुजर रहे 11000 वोल्ट के बिजली तार के कारण अचानक आग लग गई. आग की लपटें तेज होते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड एवं 112 टीम को कॉल कर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया.इस घटना में 15 वर्षीय बलराम कुमार,पिता नरदेव मुनि,की मौत हो गई. वहीं आग में झुलसे पिता नरदेव मुनि और 12 वर्षीय किरण कुमारी को इलाज के लिए चौसा सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा था. प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया. भागलपुर में भी प्राथमिक चिकित्सा के बाद हायर सेंटर पटना रेफर किया. पटना ले जाने के दौरान खगड़िया जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में दिन के 11:00 बजे नरदेव मुनि की मौत हो गई. घटना के बाद फुलौत थाना के पुलिस ने डेड बॉडी को मधेपुरा सदर अस्पताल लाया जहां उनकी पोस्टमार्टम कराई जा रही है. इसी दौरान रास्ते में नरदेव मुनि की भी मौत हो गई.इस प्रकार इस हादसे में पिता-पुत्र सहित दो लोगों की मौत हो गई,जबकि 12 वर्षीय किरण कुमारी का इलाज जारी है.आग लगने से तीन घर इसकी चपेट में आ गए और घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा 11000 वोल्ट के बिजली तार को सुरक्षित कराने की मांग की है.मधेपुरा से राजीव रंजन की रिपोर्ट---
मधेपुरा: बड़ी खबरमधेपुरा से है जहां भर्राही थाना क्षेत्र के महेशुआ पंचायत के ब्रह्मोत्तर वार्ड 8 में बुधवार अहले सुबह बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.घटना के संबंध में पीड़ित गृहस्वामी तेजनारायण गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा बाहर रहता है और वो घर के दरवाजे पर किराना दुकान चलाते हैं. देर रात घर के पीछे की ओर से करीब छह नकाबपोश बदमाश घुस आए. सभी अपराधी हथियार से लैस थे. बदमाशों ने दंपती को हथियार सटाकर कब्जे में ले लिया और घर में रखे करीब 5 लाख रुपये नकद तथा लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लूटे. वारदात के दौरान अपराधियों ने पूरे घर की तलाशी ली और आराम से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही भर्राही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. मामले को लेकर एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. एफएसएल और डीआईयू की टीम भी साक्ष्य संकलन में जुटी है. पुलिस ने जल्द ही मामले के उद्भेदन का दावा किया है.मधेपुरा से राजीव रंजन की रिपोर्ट-
मधेपुरा : बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा से है जहां जिला व्यवहार न्यायालय ने तीन साल पहले पति-पत्नी के विवाद में हुई हत्या मामले में एक दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. वहीं कोर्ट ने उसे 5 हजार का अर्थदंड भी लगाया है. 13 सितंबर 2023 को भतनी थाना क्षेत्र में घटना हुई थी.पति-पत्नी में विवाद के बाद हुई हत्या मामले में भतनी थाना क्षेत्र के कुपाड़ी निवासी कृष्ण कुमार साह को एडीजे-8 के न्यायाधीश राकेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. अदालत ने पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है. इस मामले में कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत परमानपुर निवासी फूदन साह ने अपनी पुत्री मीरा की हत्या का आरोप अपने दामाद कृष्ण कुमार साह पर लगाते हुए श्रीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था.अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता नूर आलम ने बताया कि सूचक ने अपने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 13 सितम्बर 2023 को जानकारी मिली कि उसकी बेटी को दामाद ने पीट पीट कर हत्या कर दी. अदालत ने सभी पक्षों को सुनने व अंतिम सुनवाई के बाद कृष्ण कुमार साह को उम्रकैद की सजा सुनाई है.मधेपुरा से राजीव रंजन की रिपोर्ट --
मधेपुरा : बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा से है जहां पुरानी रंजिश में पड़ोसियों द्वारा महिला को चाकू घोंप कर निर्मम हत्या करने के मामले में जिला अदालत ने एक अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. कोर्ट ने ₹30000 का अर्थदंड भी लगाया है.बताया जा रहा है कि 5 साल पूर्व आपसी विवाद में एक महिला को छुरा घोंप कर हत्या के मामले में एडीजे-9 के न्यायाधीश रघुवीर प्रसाद ने सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर वार्ड 2 निवासी आलम शाह को इस मामले में दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. वहीं कोर्ट ने आलम शाह को 30 हजार का अर्थदंड लगाया है.इस मामले में अपर लोक अभियोजक जयनारायण पंडित ने बताया कि सिंहेश्वर प्रखंड के लालपुर निवासी मो. शाहीद शाह ने आलम शाह के अलावा इब्राहिम शाह, आजम शाह व पुत्री शबाना खातून, रजिया खातून, सलीमा खातून पर पत्नी जुही प्रवीण की हत्या का आरोप लगाते हुए सिंहेश्वर थाना में मामला दर्ज कराया था. सूचक का आरोप था कि 28 अगस्त 2021 को करीब 12 बजे जब मैं घर वापस आया तो देखा कि मेरे छोटे-छोटे बच्चे चिल्ला रहे थे. मेरी भाभी नसीमा खातून भी चिल्ला रही थी. नजदीक देखा तो मेरे ही पड़ोसी मोहम्मद आलम शाह, इब्राहिम शाह, मोहम्मद आजम शाह, शबाना खातून, रजिया खातून, सलीमा खातून और बेचैन शाह व उसकी पत्नी मिलकर मेरी पत्नी जूही प्रवीण को निर्मम तरीके से पेट में छुरा मारकर हत्या कर दिया. जब वहां पहुंचा तो यह सब देखकर डर के मारे जोर-जोर से चिल्लाने लगा. मुझे चिल्लाते देख सभी मेरी तरफ भी जान से मारने के दौरान मेरे तरफ दौरा. तब किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए बाहर भागा. मेरी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी डर गये. तब तक सभी लोग घटना को अंजाम देकर भाग गया. जब मैं अपनी पत्नी के पास पहुंचा तो खून से लथपथ मेरी पत्नी तड़प रही थी और कुछ ही क्षण में वो दम तोड़ दिया. इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 6 गवाहों का परीक्षण कराया गया. अदालत ने सभी पक्षों को सुनने तथा अंतिम सुनवाई के बाद आलम शाह को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई.मधेपुरा से राजीव रंजन की रिपोर्ट--