भागलपुर : बिहार के पंचायती राज्य मंत्री दीपक प्रकाश सोमवार को भागलपुर के सुल्तानगंज पहुंचे. सुल्तानगंज प्रखंड के असियाचक पंचायत पहुंचने पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने मंत्री का फूल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत किया.

इस मौके पर असियाचक पंचायत सहित अन्य जगहों के लोगों ने अपने पंचायत की समस्या को लेकर पंचायती राज्य मंत्री दीपक प्रकाश को लिखित आवेदन देकर उनको अवगत कराया. मंत्री ने लोगों को सारी समस्या का हल होने का आश्वासन दिया . इस दौरान मंत्री दीपक प्रकाश ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव परिसीमन होने के बाद होगा और नये पंचायत बनेंगे. पंचायत सरकार भवन निर्माण बहुत जल्द सारे पंचायत में बनेंगे. पंचायत के लोगों को सरकार द्वारा मिलनेवाले सहायता राशि एवं सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा. इस मौके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश प्रधान महासचिव सह पूर्व विधायक प्रत्याशी हिमांशु पटेल, छात्र प्रदेश महासचिव गिरीश झा,सुल्तानगंज प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश कुमार चन्द्रवंशी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सदानंद कुमार, जदयू नेत्री नीलम देवी,रीना देवी, टिंकु कुमार,टिप्पल कुमार, संजीव सिंह कुशवाहा, सुमन कुमार प्रशुन्न,भजनदेव मांझी, सुभाष मंडल, सहित इत्यादि एनडीए कार्यकर्ता गण मौजूद थे.

भागलपुर से डबलू कुमार की रिपोर्ट ....