सीवान: बड़ी खबर बिहार केसीवान से है जहां पुलिस ने एक बदमाश का एनकाउंटर किया है. घटना जीरादेई क्षेत्र के खरगिरामपुर की बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि सोमवार सुवह हत्या के आरोपी और शराब कारोबारी राहुल यादव नामक युवक के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे गोली मारी है. आरोपी राहुल यादव के पैर में और हाथ में गोली लगी है. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है.

सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट--